राज्य के विश्वविद्यालयों में 'सेफ्टी चेक कमिटी' गठित करने की माँग। उच्च एवं तकनिकी शिक्षा सचिव को दिया आवेदन
रांची। सामाजिक कार्यकर्ता राजेश कुमार ने 23 जून, गुरूवार को राज्य के उच्च एवं तकनिकी शिक्षा विभाग के सचिव राहुल कुमार पुरवार को आवेदन देकर राज्य के विश्वविद्यालयों में 'सेफ्टी चेक कमिटी' बनाने की माँग की है।
राजेश ने विगत दिनों राँची विश्वविद्यालय के सेंट्रल लाइब्रेरी कैंपस में भवन का छज्जा टुटकर गिरने से मंतोष बेदिया की मौत का हवाला देते हुये कहा कि यह हम सब के लिये एक सबक भी है, जो यह सोचने पर मजबूर करता है कि हम भविष्य में इस तरह की घटनाओं से कैसे बच सकते हैं। अगर उचित समय पर भवन की मरम्मत हुई होती तो शायद यह घटना नहीं होती।
अतः राज्य के सभी विश्वविद्यालयों एवं तकनिकी शिक्षण संस्थानों में 10 सदस्यीय 'सेफ्टी चेक कमिटी' का गठन किया जाये। इस कमिटी में कुछ सामाजिक कार्यकर्ता, तकनिकी जानकारी वाले लोग, छात्र संघ के सदस्य एवं विश्वविद्यालय प्रशासन के सदस्य हों, जिसका नेतृत्व वीसी करें । यह कमिटी हर छह महिने के अंतराल पर विश्वद्यालय के इंफ्रास्ट्रक्चर एवं सामान्य सुविधाओं ( भवन, बिजली, पानी, लाइब्रेरी इत्यादि ) का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करे तथा सुझाव दे। इस रिपोर्ट के आधार पर सुरक्षा एवं सुविधा की दृष्टि से मरम्मत कार्य, बदलाव एवं अन्य आवश्यक कार्य संबंधी फैसले लिये जायें।
राजेश ने कहा कि इस तरह हम ना केवल हम शिक्षण संस्थानों में में सुविधा एवं सुरक्षा का स्तर बढ़ा पायेंगे बल्कि सुरक्षा कि दृष्टि से किये गये कार्य के रूप में एक उदाहारण प्रस्तुत कर पायेंगे।
राजेश ने इस संबंध में राज्य के उच्च एवं तकनिकी शिक्षा विभाग के सचिव से उचित दिशा- निर्देश जारी करने की माँग की है।
राज्य के विश्वविद्यालयों में 'सेफ्टी चेक कमिटी' गठित करने की माँग। उच्च एवं तकनिकी शिक्षा सचिव को दिया आवेदन
Reviewed by PSA Live News
on
2:08:00 pm
Rating:
कोई टिप्पणी नहीं: