ब्लॉग खोजें

सोना हुआ तेज तो लुढ़क गई चांदी

दिल्ली । सोने और चांदी के दाम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार 23 जून को सोने की कीमत 105 रुपये बढ़कर 58301 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।  24 कैरेट गोल्ड का भाव 58,301 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में, अगस्त डिलीवरी के लिए सोना अनुबंध 13,072 लॉट के कारोबार में 105 रुपये या 0.18 प्रतिशत बढ़कर 58,301 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इस कारोबारी हफ्ते सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।विश्लेषकों के अनुसार प्रतिभागियों द्वारा ताजा पोजीशन बनाने से सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। अगर दुनिया भर के रेट की बात करीब तो न्यूयॉर्क में सोना 0.20 प्रतिशत बढ़कर 1,927.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

शुक्रवार को चांदी वायदा 297 रुपये गिरकर 68,011 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जुलाई डिलीवरी के लिए चांदी का अनुबंध 297 रुपये या 0.43 प्रतिशत गिरकर 68,011 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया, जिसमें 12,454लॉट के लिए कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.44 प्रतिशत गिरकर 22.57 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।
सोना हुआ तेज तो लुढ़क गई चांदी सोना हुआ तेज तो लुढ़क गई चांदी Reviewed by PSA Live News on 12:53:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.