ब्लॉग खोजें

धनबाद जिला में कानून व्यवस्था खत्म, 26 नवंबर को आंदोलन करेगी आम आदमी पार्टी

 धनबाद । आम आदमी पार्टी का बैठक धनबाद जिला  झरिया विधानसभा अंतर्गत मदन राम के आवासीय कार्यालय में संपन्न हुआ । कार्यक्रम का अध्यक्षता जिला संयोजक अशोक महतो ने किया तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार ने किया बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद जिला संरक्षक महेंद्र सिंह थे।  बैठक में निर्णय लिया गया कि भौंरा निवासी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता के साथ भौंरा थाना FIR  करने गए  उनके परिवार तथा बच्चों के साथ लाठी चार्ज किए जाने के विरोध में दिनांक 26 नवंबर 2023 को  धनबाद डीआरएम अंबेडकर चौक पर धरना देंगे । पार्टी के जिला संयोजक अशोक महतो ने अपनी बात रखते हुए कहा कि पार्टी का स्थापना दिवस के अवसर पर हम लोग या आंदोलन करेंगे और कार्यकर्ता को न्याय दिलाएंगे।  क्योंकि यह पार्टी आंदोलन से बनाया गया पार्टी है जिला संरक्षक ने अपनी बात रखते हुए कहा कि आज धनबाद जिला में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म गई है।  थाने में FIR  दर्ज करने वालों पर दबंग लोगों के इशारों से गरीब लोगों पर लाठी चलाया जा रहा है।  इसका विरोध आम आदमी पार्टी निरंतर करती रहेगी । जिला महासचिव अपनी बात रखते हुए कहा कि आज संविधान खतरे में है।  हमें संविधान दिवस के अवसर पर संविधान को बचाने के लिए यह आंदोलन करना जरूरी है।  आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थे महेंद्र सिंह मेनू अशोक महतो मदन राम समरेंद्र पासवान राजेश कुमार सोमनाथ चटर्जी  आदित्य नारायण लखी प्रमाणिक मोहम्मद साहब खान डीसी खान जितेंद्र पासवान नाहिद परवीन आदि लोग उपस्थित थे। 

धनबाद जिला में कानून व्यवस्था खत्म, 26 नवंबर को आंदोलन करेगी आम आदमी पार्टी धनबाद जिला में कानून व्यवस्था खत्म, 26 नवंबर को आंदोलन करेगी आम आदमी पार्टी Reviewed by PSA Live News on 3:17:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.