ब्लॉग खोजें

बोड़ेया, कांके में जरुरतमंदों के बीच कबंल का वितरण



आज बोड़ेया, कांके में झारखंड राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री, लोकप्रिय जननेता, झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा नेता एवं जनजाति विकास परिषद ट्रस्ट के अध्यक्ष अर्जुन राम के द्वारा सैकड़ों गरीबों, असहायों एवं जरुरतमंदों के बीच ठंड को देखते हुए कबंल का वितरण किया गया एवं मिठाईयां बांटी गई। 

भाजपा नेता अर्जुन राम ने कहा कि झारखंड के लाल हैं बाबूलाल, उनकी लोकप्रियता इतनी है कि बच्चा बच्चा उनको जानता है एवं उनके जैसा बनना चाहता है। प्रथम मुख्यमंत्री के कार्यकाल में उन्होंने जो विकास की लकीरें खींची है, वह सदियों तक याद रखा जाएगा। झारखंड की जनता का जिस तरह से उन्होंने ख्याल रखा है, उसी का परिणाम है की आज हर एक के दिल में जगह बना चुके हैं। आज जन्मदिन के अवसर पर हम सभी अपने नेता की खुशहाली, उन्नति, तरक्की, और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं। भगवान श्री राम और गरीबों का आशीर्वाद उन्हें प्राप्त हो इसलिए आज ये कंबल वितरित किया गया है।

मौके पर सुकेश नारायण तिवारी, विक्की नायक, रुपेश तिवारी, रोहित साहु, देवेंद्र साहु, सुचित सिंह, संतु महतो, शशांक तिवारी, निरंजन कुमार, कमलकांत दुबे आदि युवा एवं समाजसेवी उपस्थित थे।

बोड़ेया, कांके में जरुरतमंदों के बीच कबंल का वितरण बोड़ेया, कांके में जरुरतमंदों के बीच कबंल का वितरण Reviewed by PSA Live News on 5:02:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.