रांची । इस देश मे भाजपा ही एक मात्र राजनीतिक दल है जो जनजातीय समाज का सच्चा हितैसी है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में चल रही सरकार ने इस समाज को जो मान सम्मान दी है आज से पहले कभी इस समाज को उतना मान सम्मान नहीं दिया गया था। ये बातें भाजपा के रांची लोकसभा के उम्मीदवार संजय सेठ ने कांके विधानसभा अंतर्गत बुकरु में जनजातीय विकास परिषद ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित होली मिलन समारोह को बतौर मुख्यातिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए कहा।
श्री सेठ ने लोगों को रंग अबीर लगाकर होली की बधाई देते हुए कहा की भारत के तीज त्यौहार न सिर्फ हमारी संस्कृति और विरासत को जिंदा रखता है बल्कि हम सबको एक सूत्र में भी बांध कर रखता है। होली भी हमारी एक पारंपरिक त्यौहार है जो समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की सीख देता है।
श्री सेठ ने आगामी लोकसभा के चुनाव में मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर से सरकार बनाने की उपस्थित लोगों से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आप सब जानते है कि देश की मोदी सरकार ने आज जनजातीय समाज की उन्नति के लिए कई कार्यक्रम और योजनाओं का धरातल पर उतारा है। मोदी सरकार में आज सबसे ज्यादा जनजातीय समाज के 28 मंत्री बनाये गए हैं। धरती आबा अमर शहीद बिरसा मुंडा की देश की आजादी के खातिर दी गई शहादत को दुनियाँ जान सके इस उद्देश्य से उन्होंने 15 नवम्बर बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। एक जनजातीय समाज की बेटी को देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति के पद पर बिठाया। आज मोदी सरकार की केंद्रीय योजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ जनजातीय समाज को मिल रहा है।केंद्र की मोदी सरकार आज बिना भेदभाव के काम कर रही है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत दुनियां का पांचवी सबसे मजबूत आर्थिक देश बनकर उभरा है। मोदी का सपना है कि देश 2047 तक सबसे विकसित देश बनकर उभरे।
होली मिलन समारोह को जनजातीय विकास परिषद ट्रस्ट के अध्यक्ष अर्जुन कुमार राम ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज जनजातीय समाज के लोग देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता है कि जो काम पिछले 70 वर्षों में इस समाज की उन्नति के लिए नहीं किया गया वो सारे काम मोदी सरकार ने कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब इस समाज की बारी है कि हम सब झारखंड़ के 14 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाकर नरेंद्र मोदी को फिर से एक बार प्रधानमंत्री बनाकर कर्ज चुकाएंगे।
होली मिलन समारोह कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्रजेश तिवारी, तारा साहू, हरि प्रसाद महतो, लगनु महतो,तुलसी गुप्ता, बसन्त महतो, लखन महतो,विकास महतो, निरंजन महतो,अजय कुमार, अनिल कुमार, किशुन महली, विश्वेश महतो, निवेश महतो, रमेश मुंडा, विजय महतो, मनोज महतो, रिझु मुण्डा, रामदेव सोनी ,उर्मिला देवी, उषा देवी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जनजातीय विकास परिषद ट्रस्ट के अध्यक्ष अर्जुन कुमार राम तथा संचालन ब्रजेश तिवारी ने किया। जनजातीय विकास परिषद ट्रस्ट के संरक्षक रांची के प्रसीद चिकित्सक डॉ ए च पी नारायण विशेष रूप से उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: