अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत की अवधि 7 दिन बढ़ाने की गुहार लगाई थी। कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया था। इसके बाद उन्होंने 2 जून को दोपहर 3 बजे सरेंडर करने का एलान किया।
दरअसल, अतिशी ने दावा किया था कि अरविंद केजरीवाल की तबीयत काफी खराब है। उनका वजन 7 किलोग्राम घट गया है। उनके प्रोपर जांच की जरूरत है। केजरीवाल ने कहा था कि उनमें गंभीर बीमारी के स्पष्ट संकेत हैं।
इस बीच तिहाड़ जेल ने अरविंद केजरीवाल का स्वास्थ्य डेटा प्रकाशित किया। विवरण से पता चलता है कि केजरीवाल का वजन 65 किलोग्राम से घटकर केवल 64 किलोग्राम रह गया। उनका वजन 66 किलो तक हो गया था।
केजरीवाल ने कहा था कि ‘मेरा वजन बहुत गिर गया है। अगर किसी व्यक्ति का वजन बिना किसी कारण एक महीने में 7 किलो गिर जाए तो यह बहुत गंभीर समस्या है।
ईडी ने आरोप लगाया था कि केजरीवाल चिकित्सा आधार पर जमानत का दावा करने के लिए अपने घर से लाए गए आम, मिठाई आदि खाकर अपने रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे।
ईडी ने सेरेंडर से पहले अरविंद केजरीवाल किया नंगा, जेल की मेडिकल डाटा रख दी सामने
Reviewed by PSA Live News
on
9:57:00 am
Rating:
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं: