ब्लॉग खोजें

क्या NDA की सरकार INDIA चला रही है ?

मोदी भले ही PM पद की शपथ ले चुके हैं, भले ही सरकार बन चुकी है, मगर खेल शुरू है। नायडू BJP से नाराज हैं। नीतीश भी नायडू के साथ हैं।



➡️BJP स्पीकर पद अपने पास रखना चाहती है, जबकि TDP चीफ चंद्रबाबू नायडू लगातार इस जिद पर अड़े हैं कि स्पीकर का पद उनकी पार्टी के सांसद को मिले। वो किसी कीमत पर इससे समझौता नहीं करेंगे। 


➡️➡️दरअसल, इस खेल के पीछे कांग्रेस और INDIA गठबंधन है। आप ये कह सकते हैं कि भले ही सरकार NDA की है, मगर सरकार चला रही है INDIA.


➡️एक अंदरूनी सूत्र की मानें तो शपथ से एक दिन पहले यानी शनिवार को आधी रात कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के घर INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक हुई। आनन-फानन में सभी विपक्षी दलों को बुलाया गया। इस बैठक में नीतीश और नायडू भी शामिल हुए। 


➡️सूत्र की मानें तो इसी बैठक में नीतीश और नायडू को विश्वास में लेते हुए सर्वसम्मति से ये फैसला लिया गया कि मोदी-शाह की घटिया राजनीति को देखते हुए नायडू को स्पीकर पद से दावा नहीं छोड़ना चाहिए। अगर मोदी और BJP उन्हे ये पद नहीं देती, तो उन्हें NDA गठबंधन का साथ छोड़ देना चाहिए।


➡️इस बैठक में INDIA गठबंधन के नेताओं ने नीतीश और नायडू से ये वादा भी किया कि भविष्य में TDP औऱ JDU के लिए INDIA गठबंधन के रास्ते खुले हैं।


➡️कहा जा रहा है कि इस बैठक के बाद नायडू और नीतीश दोनों का आत्मविश्वास बढ गया है। वो लगातार BJP और मोदी के शर्तों को एक के बाद एक करके नकार रहे हैं।


➡️संजय राउत और संजय सिंह भी लगातार नायडू-नीतीश की हौसलाफजाई कर रहे हैं, नायडू को स्पीकर पद लेने का मशविरा दे रहे हैं। कुलमिलाकर खेल उतना आसान नहीं है, जितना मोदी सोच रहे थे। 


खैर जो भी हो... खेला होने की पूरी संभावना अभी भी बरकरार नजर आ रही है। 

क्या NDA की सरकार INDIA चला रही है ? क्या NDA की सरकार INDIA चला रही है ? Reviewed by PSA Live News on 8:59:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.