ब्लॉग खोजें

अधिवक्ता के पिता को मारा चाकू, इलाज के दौरान मौत, अधिवक्ताओं में रोष, पुलिस जुटी जांच में

 


रांची । आज करीब 11.00 बजे सुखदेवनगर थाना अन्तर्गत ग्राम-महुआटोली में श्री गोपी कृष्णा (अधिवक्ता), पिता-दिनेश प्रसाद वर्मा, सा0-महुआटोली, थाना सुखदेवनगर, जिला-राँची को चाकू मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया, जिन्हे ईलाज हेतु पुलिस द्वारा तुरंत रिम्स पहुँचाया गया। जहाँ ईलाज के क्रम में इनकी मृत्यु हो गयी।

                    चाकू मारने में संलिप्त अज्ञात अपराधकर्मियों की पहचान कर गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक, नगर, राँची के नियंत्रण में श्री प्रकाश सोय, पुलिस उपाधीक्षक, कोतवाली  के नेतृत्व में एस0आई0टी0 का गठन किया गया है, जिसमें श्री दुसरू बान सिंह, पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षु), श्री प्रभात बेक, पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षु), पु0नि0 मनोज कुमार, थाना प्रभारी, सुखदेवनगर, पु0नि0 रंजीत कुमार सिन्हा, थाना प्रभारी, कोतवाली, अ0नि0 संजीव कुमार, अ0नि0 कुमार गौरव, अ0नि0 उमेश चन्द्र महतो, अ0नि0 नवीन कुमार एवं स0अ0नि0 शाह फैशल को शामिल किया गया है।

                       घटना का तत्काल अनुसंधान आरम्भ कर दिया गया है। अनुसंधान के क्रम में एफ0एस0एल0 की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया और एफ0एस0एल0 की टीम के द्वारा छानबीन की गयी। आसपास के लोगो का बयान घटना के संबंध में लिया जा रहा है। तकनिकी अनुसंधान भी साथ-साथ चल रहा है। अबतक के अनुसंधान से यह ज्ञात हुआ है कि इस घटना को दो अपराधियों ने कारित किया है, जिसके पहचान का प्रयास एस0आई0टी0 के द्वारा किया जा रहा है। 

                      इस घटना से मर्माहत अधिवक्ताओं की सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के नेतृत्व में वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के साथ माननीय न्यायायुक्त राँची की उपस्थिति में बैठक हुई। वरीय पुलिस अधीक्षक ने अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया है कि इस कण्ड के उद्भेदन एवं अपराधियों की गिरफ्तारी को राँची जिला पुलिस ने सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा है। एस0आई0टी0 को 72 घंटे के अन्दर काण्ड के उद्भेदन का निर्देश दिया गया है।

अधिवक्ता के पिता को मारा चाकू, इलाज के दौरान मौत, अधिवक्ताओं में रोष, पुलिस जुटी जांच में अधिवक्ता के पिता को मारा चाकू, इलाज के दौरान मौत, अधिवक्ताओं में रोष, पुलिस जुटी जांच में    Reviewed by PSA Live News on 8:36:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.