ब्लॉग खोजें

रांची में चेन स्नेचर फिर से हुआ सक्रिय, हरमु के डॉक्टर ने अरगोड़ा थाना मे दर्ज कराया मामला

 राँची। राजधानी राँची में चेन स्नैचर एक बार फिर सक्रिय हो गए है। एक ही दिन में दो महिलाओं से बाइक सावर दो स्नैचरों ने दो लाख रुपए मूल्य के सोने के चेन छिन कर फरार हो गए। हरमू में एक डाक्टर से और कडरू में एक युवती से चेन छिनतई की घटना हुई है। इस संबंध में दोनों ने अरगोड़ा थाना में चेन छिनतई की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार हरमू एच-70 में रहने वाली डॉक्टर अनुराधा 24 अगस्त की सुबह अपने घर से बगल की दुकान में अगरबत्ती खरीदने के लिए गई थी। उसी दौरान जब वह वापस अपने घर लौट रही थी तब एच-68 के पास करीब 7.42 में एक बाइक से दो लोग आए और पीछे से उनके गले से चेन छिन भाग निकले। उनकी बाइक का वह सिर्फ अंक वाला नंबर देख पाई जिसपर 5077 लिखा हुआ था। बाइक का रंग काला था। उसपर सवार आगे वाला युवक सफेद रंग की चप्पल पहन रखा था। उसने हेलमेट भी पहन रखी थी। उसके पीछे डॉ. अनुराधा भागी। लेकिन वह तेजी से भाग निकला। पुलिस को उन्होंने सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराया है।

रांची में चेन स्नेचर फिर से हुआ सक्रिय, हरमु के डॉक्टर ने अरगोड़ा थाना मे दर्ज कराया मामला रांची में चेन स्नेचर फिर से हुआ सक्रिय, हरमु के डॉक्टर ने अरगोड़ा थाना मे दर्ज कराया मामला  Reviewed by PSA Live News on 7:58:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.