ब्लॉग खोजें

50 किलोमीटर सामूहिक रेस में पानीपत के मोक्ष अनेजा ने जीता सोना

 


हरियाणा/हिसार (राजेश सलूजा) : हरियाणा राज्य साइकलिंग संघ द्वारा तीन दिवसीय साइकिलिंग प्रतियोगिता के अंतिम दिन अनेक मुकाबला का आयोजन हुआ प्रतियोगिता में जो मुकाबले हुए उनके परिणाम इस प्रकार हैं :-

यूथ गर्ल्स अंडर 14 के 10 किलोमीटर इंडिविजुअल टाइम ट्रायल में करनाल की एंजेल ने 16:24:688 का समय लेकर स्वर्ण पदक हासिल किया वहीं फतेहाबाद की गजल ने 17:00: :740 मिनट का समय लेकर रजत तथा कुरुक्षेत्र की निकिता ने 17:47:049 मिनट का समय लेकर कांस्य पद हासिल किया।

यूथ बॉयज अंडर 14 के 15 किलोमीटर इंडिविजुअल टाइम ट्रायल में कुरुक्षेत्र के तनिष्क ने  स्वर्ण कुरुक्षेत्र के ही नीरज ने रजत तथा फतेहाबाद के गुंजन गोदारा में कांस्य पदक हासिल किया।

 अंडर 16 लड़कों की 20 किलोमीटर इंडिविजुअल टाइम ट्रायल इवेंट में झज्जर के सन्नी ने स्वर्ण पानीपत के मोक्ष ने रजत तथा हिसार के अभिषेक में कांस्य पदक हासिल किया।

 अंडर 16 लड़कों की 50 किलोमीटर माश स्टार्ट इवेंट में  पानीपत के मोक्ष अनेजा ने स्वर्ण पदक कुरुक्षेत्र के विवेक ने रजत तथा हिसार के प्रदीप ने कांस्य पदक जीता। 

अंडर 16 लड़कियों के 40 किलोमीटर माश स्टार्ट इवेंट में फतेहाबाद की आशा रानी ने स्वर्ण तथा फतेहाबाद की ही शोभा ने रजत तथा करनाल की शगुन कांस्य पदक जीता।

यूथ बॉयज अंडर 14 लड़कों की 20 किलोमीटर टीम टाइम ट्रायल में  कुरुक्षेत्र की टीम ने स्वर्ण फतेहाबाद ने रजत तथा करनाल की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया।

अंडर 14 गर्ल्स 20 किलोमीटर टीम टाइम ट्रायल में फतेहाबाद ने स्वर्ण  झज्जर ने रजत तथा करनाल की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया।

अंडर 16 लड़कों की 30 किलोमीटर टीम टाइम ट्रायल में फतेहाबाद की टीम ने स्वर्ण कुरुक्षेत्र ने रजत तथा हिसार की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया।


अंडर 18 गर्ल्स के 60 किलोमीटर मार्श स्टार्ट इवेंट  में कुरुक्षेत्र की वंशिका ने स्वर्ण करनाल की चेष्टा ने रजत तथा करनाल की ही लतिका ने कांस्य पदक हासिल किया।

अंडर 18 लड़कियों की 100 किलोमीटर माश स्टार्ट इवेंट में हिसार के आशीष ने स्वर्ण तथा हिसार के ही सुभाष ने रजत तथा कुरुक्षेत्र के मयंक ने कांस्य पदक हासिल किया।


 अंडर 18 लड़कियों के 20 किलोमीटर  इंडिविजुअल टाइम ट्रायल में झज्जर की भूमिका ने स्वर्ण कुरुक्षेत्र की वंशिका ने रजत तथा करनाल की ललिता ने कांस्य पदक हासिल किया।


 अंडर 18  लड़कों की  40 किलोमीटर टीम टाइम ट्रायल में कुरुक्षेत्र की टीम ने स्वर्ण फतेहाबाद ने रजत तथा करनाल की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया।


अंडर 18 लड़कों के 30 किलोमीटर इंडिविजुअल टाइम ट्रायल में करनाल के अंगद ने स्वर्ण झज्जर के मनीष ने रजत तथा हिसार के सुभाष ने कांस्य पदक हासिल किया।

इस मौके पर भारतीय साइकलिंग महासंघ के ऑब्जर्व जोगिंदर सिंह हरियाणा राज्य साइकलिंग सिंह के महासचिव नीरज तंवर आयोजक सचिव प्रवीण कुमार संयुक्त सचिव जगदीश असीजा साई प्रशिक्षक कुलदीप सिंह वडैच  संजय कुमार नेहा रानी समीर यादव  प्रशिक्षक ओंकार सिंह अशोक कुमार पंजाब सिंह निर्मल सिंह जोगिंदर सिंह रविंद्र अनेजा , पंकज सिंह अजीत सिंह हैप्पी असीजा सुनील समाना जगजीत कौर पवन कुमार गौरव सहित अनेक खेल प्रेमी मौजूद थे।

50 किलोमीटर सामूहिक रेस में पानीपत के मोक्ष अनेजा ने जीता सोना 50 किलोमीटर सामूहिक  रेस में पानीपत  के मोक्ष अनेजा ने जीता सोना Reviewed by PSA Live News on 9:18:00 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.