ब्लॉग खोजें

विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी मतदान केंद्रों में (एमएमएफ) सुनिश्चित न्‍यूनतम सुविधाएं होना अतिआवश्यक है:- उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रांची, श्री वरुण रंजन


उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रांची, श्री वरुण रंजन द्वारा  समाहरणालय ब्लॉक- ए स्थित सभागार में सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी/सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/ सभी अंचलाधिकारी के साथ विधान सभा आम चुनाव 2024 से संबंधित समीक्षात्मक बैठक करते हुए सम्बंधित पदाधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश का पालन सुनिश्चित रूप से कराने का निर्देश दिया गया।


इस बैठक में उप विकास आयुक्त रांची, श्री दिनेश कुमार यादव, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, श्री उत्कर्ष कुमार एवं सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी/सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/ सभी अंचलाधिकारी उपस्थित थे।


उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रांची, श्री वरुण रंजन द्वारा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर चुनाव से जुड़े सभी सम्बंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा की सभी मतदान केंद्रों में (एमएमएफ) सुनिश्चित रूप से हो जिसमें संकेत-सूचक, हैल्‍प डेस्‍क, शौचालय, पीने का पानी, अलग-अलग प्रवेश एवं निकास द्वार, प्रकाश व्यवस्था, फर्नीचर, रैंप यह सभी चीजें मतदान केंद्रों में सुनिश्चित रूप से हो यह सुनिश्चित पहले से कर ले तथा सभी सम्बंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी भौतिक सत्यापन जा  कर ले तथा किन मतदान केंद्रों में एमएमएफ की सुविधा हैं कहाँ वैकल्पिक व्यवस्था उनके द्वारा की जा रही हैं, उसकी सूची बना ले। ताकि सारी व्यवस्था पूर्व से ही सुनिश्चित करा लिया जाए।


उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रांची, श्री वरुण रंजन द्वारा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को वैसे संवेदनशील बूथों की सूची बना ले जहाँ पर पूर्व में चुनाव के दौरान कोई अप्रिय घटना या कोई विवाद हुआ हो। इसकी सूची जल्द बना ले ताकि इन संवेदनशील बूथों पर पुलिस फोर्स तैनात किया जा सकें। चौकसी बढ़ाया जा सकें। 

उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रांची, श्री वरुण रंजन द्वारा सभी सम्बंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा की मतदान केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था अच्छी रहें इसको लेकर सम्बंधित थाना प्रभारी के साथ बैठक करते हुए समन्वय बना ले साथ संवेदनशील बूथों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल रहें यह सुनिश्चित कर ले।


उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रांची, श्री वरुण रंजन द्वारा सभी चुनाव से जुड़े पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा की सभी रुट चार्ट को बेहतर से देख ले जहाँ छोटी गाड़ी की आवश्यकता हैं जहाँ बड़ी गाडी मतदान केंद्रों में नही पहुंच पाए वहाँ छोटे वाहन दे। पोलिंग पार्टी को EVM ले कर ज्यादा नही चलना पड़े इस पर विशेष ध्यान दे। पोलिंग पार्टी सुरक्षा के साथ मतदान केंद्रों में पहुंचे यह सुनिश्चित रखें। 


उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रांची, श्री वरुण रंजन द्वारा सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा की मतदान केंद्रों में प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित रूप से रहें मॉक पोल के दौरान अंधेरा नही रहें रौशनी की व्यवस्था रहें यह सुनिश्चित रूप से करें।


उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रांची, श्री वरुण रंजन द्वारा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर तमाम व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश देते कहा की होम वोटिंग, रुट चार्ट, EVM रिजर्व रखें कही अगर ख़राब होता हैं, तो तुरंत उन केंद्रों में EVM उपलब्ध कराया जा सकें। रैंप जिन मतदान केंद्रों में नही हैं वहाँ बनवाए। मतदान केंद्रों में पोलिंग पार्टी को रुकने, खाने, सोने में कोई परेशानी नही हो इस पर विशेष ध्यान दे। साथ मतदान कर्मियों के लिए पूरी व्यवस्था पहले से रहें इसके लिए चेक लिस्ट बना ले। सभी चुनाव से जुड़े पदाधिकारी आपसी समन्वय बना कर रखे। ताकि सारी व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनी रहें। 

विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी मतदान केंद्रों में (एमएमएफ) सुनिश्चित न्‍यूनतम सुविधाएं होना अतिआवश्यक है:- उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रांची, श्री वरुण रंजन विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी मतदान केंद्रों में (एमएमएफ) सुनिश्चित न्‍यूनतम सुविधाएं होना अतिआवश्यक है:- उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रांची, श्री वरुण रंजन Reviewed by PSA Live News on 9:25:00 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.