रांची: आकाशवाणी प्रादेशिक समाचार एकांश रांची की ओर से आज रांची में विधानसभा चुनाव के सिलसिले में आदर्श आचार संहिता समेत अन्य बिंदुओं को लेकर सूचना भवन सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की मुख्य अतिथि अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा ने कहा कि हम सबों का समेकित प्रयास होना चाहिए कि सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें एवं स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में निर्वाचन संपन्न हो। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। मौके पर आकाशवाणी रांची प्रमुख कृष्ण कुमार लाल,आकाशवाणी कार्यालय प्रमुख डी सी हेंब्रम,आर एन यू प्रमुख दूरदर्शन दिवाकर कुमार,उप जनसंपर्क निदेशक आनन्द,आकाशवाणी रांची के सहायक निदेशक जेवियर कुंडलन्ना,आकाशवाणी कार्यक्रम अधिशासी पंकज मित्र
आकाशवाणी रांची समाचार संपादक महाविष रहमान और दूरदर्शन के समाचार संपादक गौरव कुमार पुष्कर मौजूद रहे।मौके पर सभी जिलों के अंशकालिक संवाददाता मौजूद रहे। कार्यशाला के दौरान आकाशवाणी और दूरदर्शन के अधिकारियों ने भी चुनाव के कवरेज से संबंधित कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए। मौके पर अंशकालिक संवाददाताओं ने भी कई सवाल किए और अपने अनुभव साझा किए।
चुनाव को लेकर आकाशवाणी कार्यशाला
Reviewed by PSA Live News
on
6:58:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
6:58:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: