पलामू । कल शाम लगभग 5:30 बजे पुलिस अधीक्षक पलामू को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम ओरिया के मध्य विद्यालय के सामने स्थित एक राशन दुकान में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की बिक्री की जा रही है। इस सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक महोदया ने तत्काल एक पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।
छापेमारी दल ने तत्परता दिखाते हुए मध्य विद्यालय ओरिया के पास पहुंचकर देखा कि उक्त दुकान के बाहर कुछ लोग एकत्र थे। पुलिस वाहन को देखते ही भीड़ तितर-बितर होने लगी और दुकान मालिक ने दुकान बंद कर भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस दल ने सशस्त्र बल की सहायता से पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम नागमनी मेहता (उम्र 36 वर्ष), पिता - सिकंदर मेहता, निवासी ओरिया कला, थाना - लेस्लीगंज, जिला - पलामू बताया और स्वयं को दुकान का मालिक स्वीकार किया।
दुकान में विधिवत तलाशी लेने पर निम्नलिखित मात्रा में अंग्रेजी और देशी शराब बरामद हुई:
बरामद सामग्री:
1. किंग फिशर बियर (650 ML) - 81 पीस।
2. किंग फिशर बियर केन (500 ML) - 282 पीस।
3. BAD Monkey बियर केन (500 ML) - 15 पीस।
4. Mc Dowell's No.1 रम (180 ML) - 30 पीस।
5. Mc Dowell's No.1 व्हीस्की (180 ML) - 5 पीस।
6. ROYAL CHALLENGE व्हीस्की (180 ML) - 32 पीस।
7. ROYAL CHALLENGE व्हीस्की (375 ML) - 10 पीस।
8. ROYAL STAG व्हीस्की (180 ML) - 17 पीस।
9. ROYAL STAG व्हीस्की (375 ML) - 18 पीस।
10. STERLING RESERVE B7 व्हीस्की (180 ML) - 20 पीस।
11. STERLING RESERVE B7 व्हीस्की (375 ML) - 6 पीस।
12. IMPERIAL BLUE व्हीस्की (180 ML) - 6 पीस।
13. IMPERIAL BLUE व्हीस्की (375 ML) - 5 पीस।
14. 8 PM BLACK व्हीस्की (375 ML) - 11 पीस।
15. 8 PM BLACK व्हीस्की (180 ML) - 8 पीस।
16. 8 PM BLACK व्हीस्की (750 ML) - 3 पीस।
17. MAGIC MOMENTS VODKA (180 ML) - 8 पीस।
18. BACARDI LIMON (180 ML) - 3 पीस।
19. BLENDERS PRIDE व्हीस्की (375 ML) - 7 पीस।
20. SIGNATURE व्हीस्की (375 ML) - 4 पीस।
21. SIGNATURE व्हीस्की (180 ML) - 7 पीस।
22. टनाका देशी शराब (180 ML) - 95 पीस।
अभियुक्त का विवरण:
1. नाम: नागमनी मेहता, उम्र: 36 वर्ष, पिता: सिकंदर मेहता, पता: ओरिया कला, थाना - लेस्लीगंज, जिला - पलामू ।
कोई टिप्पणी नहीं: