ब्लॉग खोजें

बरवाला विधानसभा के इतिहास में पहली बार खिला कमल का फूल

 बरवाला विधानसभा से पहली बार भाजपा प्रत्याशी ने 27170 मतों से चुनाव जीत कर बरवाला विधानसभा के इतिहास में एक नया रिकार्ड बनाने का किया काम




हिसार/ हरियाणा (राजेश सलूजा) : भाजपा प्रत्याशी रणबीर गंगवा ने बरवाला विधानसभा का चुनाव जीतकर बरवाला विधानसभा के इतिहास में एक नया  रिकॉर्ड बनाने का काम किया है| भाजपा प्रत्याशी रणबीर गंगवा ने कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास घोड़ेला को 27170 मतों से पराजित करके बरवाला विधानसभा में पहली बार कमल का फूल खिलाते हुए  57 वर्षों से चले आ रहे रिकॉर्ड को तोड़ने का काम किया है| बरवाला विधानसभा में सन 1967 से अब तक के रिकॉर्ड में भारतीय जनता पार्टी से कोई भी विधायक नहीं बना था | 5 अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती पंचायत भवन हिसार में 8 अक्टूबर को हुई थी | इन मतों की गिनती 13 राऊंडो में की गई| पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी रणबीर गंगवा ने कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास घोड़ेला से 3158 मतों से बढ़त बनाई| दूसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी रणबीर गंगवा की बढ़त बढ़ते हुए 7162 हो गई और तीसरे राउंड में 8774 तक बढ़त पहुंच गई तथा चौथे राउंड में 9814 मतों की बढ़त हो गई | पांचवे राउंड में यह बढ़त 10718 तक पहुंच गई और छठे राउंड में भाजपा प्रत्याशी रणबीर गंगवा की बढ़त 12589 तक पहुंच गई तथा सातवें राउंड में यह बढ़त 12743 तक पहुंच गई| आठवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी रणबीर गंगवा की बढ़त 15963 तक पहुंच गई और नौवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी रणबीर गंगवा की बढ़त 19980 तक पहुंच गई तथा 10 वें राऊंड में भाजपा प्रत्याशी रणबीर गंगवा की बढ़त 24055 तक पहुँच गई| 11 वें राऊंड में भाजपा प्रत्याशी रणबीर गंगवा की बढ़त 26773 तक पहुंच गई और 12 वें राऊंड में भाजपा प्रत्याशी रणबीर गंगवा की बढ़त 27193 तक पहुंच गई| अंतिम 13 वें राऊंड में भाजपा प्रत्याशी रणबीर गंगवा ने कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास घोड़ेला को 27170 मतों से पराजित करके बरवाला विधानसभा का चुनाव जीत लिया| विजेता भाजपा प्रत्याशी रणबीर गंगवा ने 66546 मत प्राप्त किए और दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास घोड़ेला ने 39376 मत प्राप्त किए तथा तीसरे नंबर पर रही इनेलो बसपा गठबंधन प्रत्याशी संजना सातरोड ने 28936 मत प्राप्त किए| आम आदमी पार्टी से प्रत्याशी पूर्व मंत्री प्रोफेसर छत्रपाल सिंह ने सिर्फ 2521 मत प्राप्त किए और जजपा व  आजाद समाज पार्टी गठबंधन प्रत्याशी डॉक्टर अनंत राम ने सिर्फ 477 मत प्राप्त किए तथा आजाद प्रत्याशी राजीव ने 355 मत प्राप्त किए| आजाद प्रत्याशी रेनू ने सिर्फ 217 मत प्राप्त किए और आजाद प्रत्याशी दर्शन गिरी महाराज ने 179 मत प्राप्त किए तथा आजाद प्रत्याशी सुमित बलोदा ने सिर्फ 82 मत प्राप्त किए | हालांकि आजाद प्रत्याशी दर्शन गिरी महाराज ने कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास घोड़ेला को अपना समर्थन दे दिया था और आजाद प्रत्याशी सुमित बलोदा ने भी अपना समर्थन इनेलो बसपा गठबंधन प्रत्याशी संजना सातरोड़ को दे दिया था| इस दौरान विजेता भाजपा प्रत्याशी रणबीर गंगवा को  रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम बरवाला डॉक्टर वेद प्रकाश बेनीवाल ने जीत का सर्टिफिकेट प्रदान किया| बरवाला विधानसभा से विजेता भाजपा प्रत्याशी रणबीर गंगवा को खुली जीप में सवार करके पंचायत भवन हिसार से लेकर बरवाला शहर तक विजयी जुलूस निकाला गया| इस विजयी जुलूस का बीच रास्ते कई जगहों पर स्वागत किया गया | इस विजयी जुलूस में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रंग गुलाल उड़ाते हुए  ढोल नगाड़ो पर नाचते गाते हुए खुशी मनाई गई| भाजपा प्रत्याशी रणबीर गंगवा ने इस जीत का श्रेय हलका बरवाला की जनता को और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत को दिया है| 

दूसरी और दूसरे स्थान पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास घोड़ेला का कार्यालय बंद हो गया और सन्नाटा पसर गया|

इस जीत की खुशी के अवसर पर पूर्व पार्षद राजेश रोड़ा, पूर्व पार्षद दर्शन, अश्वनी गुंदली ,पार्षद राधेश्याम गुंदली,  सुरेश गोयल मंडल महामंत्री बीजेपी बरवाला,कृष्ण लाल सोनी , तरुण मेहता एडवोकेट, देवेंद्र शर्मा सीएम विंडो इंचार्ज, हनी नागपाल ,बुधराम गुप्ता, महेश शर्मा मंडल अध्यक्ष,पवन शर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष ,डॉ देशराज, रविंद्र मिल गेट मंडल अध्यक्ष, राकेश गंगवा ,बिट्टू पंच, कृष्ण वर्मा ,सतीश गिल, ईश्वर सेन, कुलदीप सैनी, मदन लाल गिरधर, मदन चावला, मनोहर जावा, डॉक्टर  राज मेहता, गुलशन मेहता, गुलशन मुंजाल, डॉक्टर बंटी तनेजा , अनिल भैरव, राहुल चोपड़ा, सुनीता रेड्डू अध्यक्ष महिला मोर्चा, अनीता मजोका ,डॉ नरेश गोरखपुरिया, नरेश महता मंडल सयोंजक आजाद नगर मंडल, चंद्रभान गाँधी,सतीश जग्गा, राजकुमार मैदान, पिंकी खन्ना, जय किशन गिरधर,विनोद गिल राजली,सुरेश जाखड़ भाजपा नेता,विपिन लोहिया,प्रमोद सिवाच,सुभाष धारीवाल,हवासिंह जांगरा, सुभाष ठेकेदार राजली, मुकेश मित्तल, डॉक्टर कुलदीप शर्मा,अनूप सैनी ,बलबीर सैनी, रोहतास सैनी, ऋषि महाराज, काकू पार्षद वार्ड नंबर 8, बली नई, दविंदर सैनी,सतबीर लंबोरिया,अमन मेहता,मनोहर जावा,वीरभान ढींगरा,सुभाष वधवा,जीवनदास भूटानी,दीपक चुघ,अनिल रहेजा,सोमु रहेजा,विजय चोपड़ा, एडवोकेट प्रेम चौधरी , संजीव भाटिया,सोनू चोपड़ा आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

बरवाला विधानसभा के इतिहास में पहली बार खिला कमल का फूल बरवाला विधानसभा के इतिहास में पहली बार खिला कमल का फूल Reviewed by PSA Live News on 10:40:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.