ब्लॉग खोजें

VR वैन (वर्चुअल रियालिटी) के माध्यम से वर्चुअल तकनीक के जरिए लोगों को चुनाव संबंधी दी जायेगी जानकारी


रांची। 
आगामी विधानसभा आम चुनाव 2024 को लेकर रांची जिला में स्वीप के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज दिनांक 22 अक्टूबर 2024 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह-उपायुक्त, रांची श्री वरुण रंजन द्वारा द्वारा आर्यभट्ट सभागार मोरहाबादी रांची, परिसर से एलईडी (वर्चुअल रियलिटी) वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 


इस दौरान उप विकास आयुक्त रांची, श्री दिनेश कुमार यादव, परीक्ष्यमान सहायक दण्डाधिकारी सह सहायक समाहर्ता, रांची, श्री आदित्य पांडेय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती उर्वशी पांडेय एवं अन्य उपस्थित थे।


7 विधानसभा क्षेत्रों में घूम कर जानकारी दी जाएगी


उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रांची, ने बताया कि जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी सुनिश्चित कराई जा रही है। साथ ही मतदाताओं को जागरुक भी किया जा रहा है, इसी कड़ी में आज डिजिटल वैन को रवाना किया गया है, जो 7 विधानसभा क्षेत्रों में घूम कर गांव, कस्बों, टोलों में जाकर वर्चुअल तकनीक के जरिए लोगों को मतदान और चुनावी प्रक्रिया के संबंध में जागरूक करेगा।

VR वैन (वर्चुअल रियालिटी) के माध्यम से वर्चुअल तकनीक के जरिए लोगों को चुनाव संबंधी दी जायेगी जानकारी VR वैन (वर्चुअल रियालिटी) के माध्यम से वर्चुअल तकनीक के जरिए लोगों को चुनाव संबंधी दी जायेगी जानकारी Reviewed by PSA Live News on 7:09:00 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.