ब्लॉग खोजें

मतदाता जागरूकता हेतु मानव श्रृंखला, मतदाता शपथ, इलेक्शन थीम पर फैशन शो, नुक्कड़ नाटक एवं रॉक बैंड का आयोजन


रांची। 
मतदाता जागरूकता को लेकर SVEEP टीम रांची की ओर से लगातार विभिन्न तरह की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, इसी कड़ी में आज दिनांक 03.10.2024 को मोरहाबादी मैदान में दो दिवसीय "ग्रैंड इलेक्शन कार्निवाल" का शुभारंभ किया गया।


उप विकास संयुक्त सह नोडल पदाधिकारी स्वीप श्री दिनेश कुमार यादव, परिक्ष्यमान सहायक दंडाधिकारी सह सहायक समाहर्ता रांची श्री आदित्य पांडे, डीएसई बादल राज समेत स्वीप कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी द्वारा बैलून उड़ाकर कार्निवाल का शुभारंभ किया गया।


ग्रैंड इलेक्शन कार्निवल के पहले दिन मतदाता जागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मानव श्रृंखला से भारत का नक्शा और वोट करेगा रांची की आकृति बनाई गई। साथ ही इलेक्शन थीम पर फैशन शो, नुक्कड़ नाटक और रॉक बैंड का भी आयोजन किया गया। मौके पर लगभग 100 फीट ऊंचा जागरूकता पोस्टर भी लगाया गया। कार्निवल में उपस्थित लोगों को मतदाता शपथ भी दिलाई गई।

कार्निवल के दूसरे दिन सुबह 11:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक मतदाता जागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दूसरे दिन ट्रांसजेंडर मतदाताओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही नुक्कड़ नाटक छऊ नृत्य और क्विज का भी आयोजन किया जाना है। मोरहाबादी मैदान में आयोजित कार्निवल में अलग-अलग स्टॉल भी लगाए गए हैं, जहां विभिन्न तरह के गेम्स के जरिये मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। कार्निवाल का समापन डीजे के साथ होगा।

मतदाता जागरूकता हेतु मानव श्रृंखला, मतदाता शपथ, इलेक्शन थीम पर फैशन शो, नुक्कड़ नाटक एवं रॉक बैंड का आयोजन मतदाता जागरूकता हेतु मानव श्रृंखला, मतदाता शपथ, इलेक्शन थीम पर फैशन शो, नुक्कड़ नाटक एवं रॉक बैंड का आयोजन Reviewed by PSA Live News on 8:18:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.