ब्लॉग खोजें

भाजपा और आजसु के कार्यकर्ताओं ने थामा झामुमो का दामन

 


रांची।  कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास पर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी की उपस्थिति में भाजपा नेता स्वर्गीय रति लाल वर्मा जी के सुपुत्र श्री प्रणव वर्मा, दारा हाज़रा (प्रवक्ता अनुसूचित मोर्चा भाजपा), श्री विकास राणा (केंद्रीय प्रवक्ता, आजसू पार्टी एवं प्रदेश अध्यक्ष, विश्वकर्मा समाज) अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुए।


शामिल होने वाले प्रमुख सदस्यों में आनंद सिंह (केंद्रीय सदस्य, आजसू पार्टी), जितेंद्र कुमार (केंद्रीय सदस्य), अजय कुमार, विवेक कुमार राणा, अफ्ताब आलम, अविनाश कुमार सिंहा, ओम प्रकाश देव, अवध किशोर साव, धीरेंद्र सिंह, विजय कुमार, अनूप कुमार सिंह, सुनील राजा, कारू शर्मा, रामलखन मिस्त्री सहित सैकड़ों समर्थक उपस्थित रहे।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार सभी समुदायों और वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित है और इस सामूहिक समर्थन से झारखंड को नई दिशा में ले जाने की प्रतिबद्धता और सुदृढ़ होगी।

भाजपा और आजसु के कार्यकर्ताओं ने थामा झामुमो का दामन भाजपा और आजसु के कार्यकर्ताओं ने थामा झामुमो का दामन Reviewed by PSA Live News on 9:18:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.