ब्लॉग खोजें

कैलेन्डर सह पञ्चाङ विमोचन 25 दिसंबर 2024 को और मिथिला महोत्सव 12-13 अप्रैल 2025 को


रांची।
  झारखंड मिथिला मंच के तत्वाधान मे मंच के स्थापना दिवस के अवसर पर  दिनाॅक 25 दिसंबर को रक्तदान शिविर,चिकित्सा परामर्श एवं कैलेन्डर सह पञ्चाङ का विमोचन होगा जिसमे रंगारंग कार्यक्रम ओयोजित होगा जिसके लिये कलाकार को निमंत्रण भेजा   गया है। कार्यक्रम लेकगार्डेन सभागार मे होगा।

         द्वी- दिवसीय मिथिला महोत्सव का आयोजन दिनाॅक 12 एवं 13 अप्रैल 2025 को होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये कार्यकर्ता अभी से जुट गये हैं। मैथिली के नामचीन कलाकारो को निमंत्रण भेजा जा रहा है दिल्ली मुम्बैई कोलकाता और दरभंगा मधुबनी और सहरसा से कलाकार इस बार के कार्यक्रम मे अपनी प्रस्तुति देंगे। मंच के जानकी प्रकोष्ठ के द्वारा घर घर जाकर हकार देने का कार्य किया जा रहा है साथ ही मंच के स्वयंसेवक मंडलवार हकार देने का कार्य प्रारंभ कर चुके हैं।

इस बैठक में मुख्य रूप से  डॉ आनंदशेखर झा, संतोष झा, सतीश झा, सुनील झा, सर्बजीत चौधरी, संतोष मिश्रा, भवानन्द झा, मनोहर झा ,  के संग संग जानकी प्रकोष्ठ की निशा झा, ममता झा, उषा पाठक उपस्थित थी। यह जानकारी  मीडिया प्रभारी संजीत झा ने दिया।

कैलेन्डर सह पञ्चाङ विमोचन 25 दिसंबर 2024 को और मिथिला महोत्सव 12-13 अप्रैल 2025 को कैलेन्डर सह पञ्चाङ विमोचन 25 दिसंबर 2024 को और मिथिला महोत्सव 12-13 अप्रैल 2025 को Reviewed by PSA Live News on 9:35:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.