ब्लॉग खोजें

झारखंड सरकार की अभिनव पहल, प्रेझा फाउंडेशन में आयोजित फ्रूट मिक्सिंग समारोह: झारखंड और देशभर के प्रसिद्ध शेफ्स ने मिलकर रचा परंपरा और नवाचार का संगम

 


रांची।  झारखण्ड सरकार के कल्याण विभाग के पहल प्रेझा फाउंडेशन द्वारा संचालित आईटीआई कौशल कॉलेज, रांची के फूड क्राफ्ट (कुलिनरी आर्ट्स) विभाग ने अपने वार्षिक फ्रूट मिक्सिंग समारोह के साथ क्रिसमस और त्यौहारी सीजन की शुरुआत की। यह समारोह झारखंड के स्थानीय सांस्कृतिक धरोहर और सामूहिकता को संरक्षित रखने का एक अभिनव प्रयास है।

इस बार के आयोजन में देश के ख्यातिप्राप्त शेफ्स और झारखंड के उद्योग जगत से जुड़े गणमान्य अतिथियों ने हिस्सा लिया। उपस्थित गणमान्य अतिथियों में शेफ सुधीर सिब्बल (कार्यकारी सदस्य, IFCA), शेफ अजित कुमार (सहायक प्रोफेसर, श्री रामकृष्ण कॉलेज ऑफ आर्ट एंड साइंस, कोयंबटूर), शेफ संजय झा (पूर्व शेफ, रैडिसन ब्लू रांची), शेफ पिनाकी मिश्रा (पूर्व शेफ, बीएनआर चाणक्य रांची), शेफ रिया (पेस्ट्री शेफ, बीएनआर चाणक्य रांची), शेफ असित कुंडू (जनरल मैनेजर, कैपिटल रेजीडेंसी रांची), शेफ निरंजन (पूर्व शेफ, कैपिटल हिल रांची), शेफ बिप्लब और शेफ अमिताभ (जिमखाना क्लब रांची), श्री कैरोल सेन गुप्ता (जीएम, होटल ग्रीन होराइजन और ग्रीन एकर्स), डॉ. मनीषा और श्री अभिषेक ( ओपन फील्ड के संस्थापक), शेफ शेक्स सिंह (सहायक निदेशक, कौशल कॉलेज रांची), शेफ सौरभ सेन (एसोसिएट डीन, कौशल कॉलेज रांची), शेफ अतुल मेहता (वरिष्ठ फैकल्टी, कौशल कॉलेज रांची), शेफ गुलशन कुमार (फैकल्टी, कौशल कॉलेज रांची), और श्री तरुण शुक्ला एवं श्री अमृतपाल सिंह (प्रेझा फाउंडेशन से जुड़े प्रमुख प्रोफेशनल्स) शामिल थे।

फ्रूट मिक्सिंग सेरेमनी का मुख्य उद्देश्य सामूहिकता, एकता और त्यौहारों की शुरुआत का संदेश देना था। इस मौके पर छात्राओं और अतिथियों ने मिलकर विभिन्न सूखे मेवों और फलों को परंपरागत तरीके से मिलाया, जो आने वाले त्यौहारों में तैयार होने वाली मिठाइयों और केकों का आधार बनेगा।

हाई-टी के दौरान प्रेझा फाउंडेशन के सहायक निदेशक और कौशल कॉलेज के प्रमुख शेफ साकेश सिंह ने खाद्य एवं पेय उद्योग से जुड़े हितधारकों से झारखंड के खाद्य उद्योग को मजबूत करने पर चर्चा की। यह पहल राज्य के पारंपरिक व्यंजनों को संरक्षित करने और स्थानीय किसानों को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम हो सकती है।

प्रेझा फाउंडेशन झारखंड सरकार की एक अभिनव पहल है, जो राज्य के युवाओं खासकर आदिवासी महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बना रही है।

झारखंड सरकार की अभिनव पहल, प्रेझा फाउंडेशन में आयोजित फ्रूट मिक्सिंग समारोह: झारखंड और देशभर के प्रसिद्ध शेफ्स ने मिलकर रचा परंपरा और नवाचार का संगम झारखंड सरकार की अभिनव पहल, प्रेझा फाउंडेशन में आयोजित फ्रूट मिक्सिंग समारोह: झारखंड और देशभर के प्रसिद्ध शेफ्स ने मिलकर रचा परंपरा और नवाचार का संगम Reviewed by PSA Live News on 9:04:00 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.