ब्लॉग खोजें

रांची के बड़े व्यवसायी प्रिंस राज श्रीवास्तव पर जानलेवा हमला,व्यवसायी जगत में मचा हड़कंप

रांची। शुक्रवार 20 दिसम्बर, 2024 रात्री 10:57 बजे हिनू निवासी रांची के बड़े व्यवसायी प्रिंस राज श्रीवास्तव पर अपराधियों ने जानलेवा हमला किया। घटना बीते रात 10:50 बजे की है जिसमें प्रिंस राज श्रीवास्तव कडरू स्थित स्काइलाइन टावर से अपने हिनू आवास के लिए निकल रहे थे, जैसे ही प्रिंस अपने गाड़ी मे बैठे वैसे ही घात लगाए 4 अज्ञात अपराधियों ने प्रिंस के गाड़ी को घेर लिया। गाड़ी घेर कर इन अपराधियों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया। ऐसे मे प्रिंस राज श्रीवास्तव सतर्क हो गए, अपराधियों ने दो बार जबरदस्ती गाड़ी का दरवाज़ा खोलने का प्रयास किया जिसमे से एक बार एक अपराधी ने प्रिंस के चहरे पर हमला भी किया। उनके हाथों मे धारदार हथियार और चाकू देख प्रिंस वापस अपने गाड़ी मे बैठ गए। जिसके बाद प्रिंस वहा से अपने आवास के लिए निकल गए। 4 अपराधियों ने 2 वाहनों से प्रिंस राज श्रीवास्तव का पीछा किया और कडरू पुल मे प्रिंस की  गाड़ी को रुकवाने का प्रयास किया। किसी तरह प्रिंस अपना जान बचा कर डोरंडा थाना पहुंचे। ये देख कर अपराधी वहां से फरार हो गए। इससे पूर्व जब प्रिंस जान बचा कर वहाँ से निकले तभी रस्ते मे अपराधियों ने उनके कार पर भरी पत्थर से हमला किया जिससे उनका कार क्षतिग्रस्त हो गया।

इस घटना की सभी तस्वीरें कार मे लगे कैमरे मे कैद हुई हैं। मामले की जानकारी डोरंडा थाने मे लिखित दिया गया हैं लेकिन देर शाम तक एफ.आई.आर. दर्ज नही हुआ हैं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रांची पुलिस का डोरंडा थाना और अरगोड़ा थाना के क्षेत्र के मामले को लेकर केस फंसा हुआ हैं, प्रिंस राज श्रीवास्तव ने रांची पुलिस से अपील की हैं कि इन अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़कर कानूनी कार्यवाई की जाए। 

वीडियो और तस्वीरों मे आप देख सकते हैं कि किस तरह बेखौफ़ अपराधियों ने राजधानी रांची मे बड़ी घटना को अंजाम देने का प्रयास किया।

रांची के बड़े व्यवसायी प्रिंस राज श्रीवास्तव पर जानलेवा हमला,व्यवसायी जगत में मचा हड़कंप रांची के बड़े व्यवसायी प्रिंस राज श्रीवास्तव पर जानलेवा हमला,व्यवसायी जगत में मचा हड़कंप Reviewed by PSA Live News on 7:42:00 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.