ब्लॉग खोजें

आरपीएफ रांची ने स्टेशन से शराब जब्त कर एक व्यक्ती को गिरफतार किया


रांची। 
राँची मण्डल मे आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर ऑपरेशन सतर्क के तहत शराब तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है उसी क्रम मे दिनांक 21.12.24 को आरपीएफ पोस्ट रांची के निरीक्षक शिशुपाल कुमार अपनी टीम के साथ एवं फ्लाइंग टीम रांची रेलवे स्टेशन रांची के पार्सल ऑफिस के पास एक संदिग्ध को भारी बैग के साथ घूमते पायाl संदेह होने पर उसके बैग की जांच करने पर 06 अदद प्रतिबंधित शराब बरामद हुई। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम शंभू कुमार उम्र 22 वर्ष पिता टुनटुन शॉ, निवासी अगमकुआं, पटना, बिहार बताया तथा बताया कि वो गाड़ी संख्या 18624 से पटना उक्त शराब को उचित कीमतों पर बेचने जा रहा थाl बाद मे सभी बरामद अवैध शराब को एएसआई शक्ति सिंह द्वारा जब्त कर लिया गया तथा उक्त व्यक्ती को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति और पकड़े गए लड़के को जब्त सामग्री के साथ आगे की कार्रवाई के लिए 22.12.24 को राज्य उत्पाद शुल्क रांची को सौंप दिया गया। जब्त अवैध शराब की कुल कीमत 7400/- रूपये है।

आरपीएफ रांची ने स्टेशन से शराब जब्त कर एक व्यक्ती को गिरफतार किया आरपीएफ रांची ने स्टेशन से शराब जब्त कर एक व्यक्ती को गिरफतार किया Reviewed by PSA Live News on 1:13:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.