रांची । झारखंड जनशक्ति मजदूर यूनियन झारखंड मोटर फाउंडेशन छात्रा युवा संघर्ष समिति द्वारा रांची के लोकप्रिय विधायक श्री सी पी सिंह जी का सम्मान समारोह आयोजन हुआ सम्मान समारोह झारखंड जनशक्ति मजदूर यूनियन के अध्यक्ष ललित नारायण ओझा जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ ।
जिसमें मुख्य रूप मैं रांची के लोकप्रिय सांसद केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ जी मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने कहा रांची का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है रांची को विकसित राजधानी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी मूलभूत सुविधाएं कैसे रांची की जनता को मिले इसका प्रयास हम करेंगे।
रांची से लगातार सातवीं बार विजय होने वाले लोकप्रिय विधायक श्री क सिंह ने कहा जनता ने जिस विश्वास के साथ मुझे सातवीं बार विधायक बनाया है मैं उसे पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगा रांची की जनता के हर सुख दुख में मैं उनके साथ खड़ा हूं मेरे दरवाजे रांची की जनता के लिए 24 घंटे खुले हैं कभी किसी तरह की कोई परेशानी हो आप सीधे मुझसे संपर्क कर सकते हैं मुझसे बात कर सकते हैं रांची की जनता मेरा परिवार है मैं इस परिवार के साथ सदैव खड़ा रहूंगा।
रांची के लोकप्रिय विधायक श्री सी पी सिंह जी को स्वागत करने वालों में झारखंड मोटर फाउंडेशन छात्रावास संघर्ष समिति टेंपो यूनियन सहित विभिन्न संस्था के लोगों ने उन्हें स्वागत किया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजय कुमार जायसवाल सुनील सिंह चौहान,प्रभाकर सिंह संजीव चौधरी अशोक मिश्रा राजकुमार जायसवाल बैजू सोनी अशोक यादव विवेक सिंह अमित चौधरी कुणाल राय उदय चौधरी बाली राय महेंद्र राय सहित हजारों की संख्या में मातृ शक्ति मजदूर यूनियन के मजदूर साथी सहित विभिन्न संगठन के समाजसेवी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: