ज़िला प्रशासन सभी कार्य दिवसों में आम जनों की शिकायत/समस्याओं से होगा अवगत, 06 पदाधिकारियों को जन शिकायत कोषांग से किया गया सम्बद्ध
ज़िला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, राँची श्री मंजूनाथ भजन्त्री लगातार जनता दरबार में लोगों की समस्याओं से अवगत हो रहे हैं। साथ ही ज़िला प्रशासन द्वारा जन शिकायत हेतु *"अबुआ साथी"* के तहत आम जनता की शिकायतों के समाधान के लिए *व्हाट्सअप नंबर-9430328080* भी जारी किया गया है।
अब ज़िला प्रशासन द्वारा सभी कार्य दिवसों में आम जनों से उनकी शिकायतों/समस्याओं से अवगत होने की व्यवस्था की गई है। ज़िला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, राँची श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा 06 जिलास्तरीय पदाधिकारियों को जन शिकायत कोषांग से सम्बद्ध करते हुए कार्य दिवस अनुसार उनकी प्रतिनियुक्ति की गई है। जो *समाहरणालय राँची, ब्लॉक-A के कमरा संख्या -204* में आम जनों से उनकी शिकायतों से संबंधित आवेदन प्राप्त करेंगे।
कार्य दिवस अनुसार आज दिनांक 30.01.2025 (गुरुवार) को जिला पंचायती राज पदाधिकारी ,राँची श्री राजेश कुमार साहू आम जनों की समस्याओं से अवगत हुए।
ज़िला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, राँची श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को आम जनों से प्राप्त होने वाले शिकायतों से संबंधित आवेदन को ससमय निराकरण हेतु संबंधित विभाग को अग्रसारित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही कार्रवाई से संबंधित प्रतिवेदन प्राप्त करते हुए समय-समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।
कार्यदिवस अनुसार पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति निम्न प्रकार है :-
*1. सोमवार - श्रीमती ज्योति वंदना कुजूर, ज़िला स्थापना उप समाहर्त्ता, राँची।*
*2. मंगलवार - श्री प्रदीप भगत, ज़िला आपूर्ति पदाधिकारी, राँची।*
*3. बुधवार - श्रीमती मोनी कुमारी, विशिष्ट अनुभजन पदाधिकारी, राँची।*
*4. गुरुवार - श्री राजेश कुमार साहू, ज़िला पंचायती राज पदाधिकारी, राँची।*
*5. शुक्रवार - राजेश कुमार मिश्रा, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, राँची।*
*6. शनिवार - श्री दिलीप कुमार, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, राँची।*

कोई टिप्पणी नहीं: