ब्लॉग खोजें

गऊ भक्तों की पार्टी को आपने प्रदेश की बागडोर हेतु चुना है : महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया

 


हरियाणा/हिसार (राजेश सलूजा) : नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर बाबा रिद्धनाथ गौशाला बालक में एक विशाल वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया है। इसमें मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा हरियाणा एवं वर्तमान राज्यसभा सांसद सुभाष बराला एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया रहे। सबसे पूर्व समिति के पदाधिकारियों ने राज्यसभा सांसद सुभाष बराला को एवं प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया को स्मृति चिन्ह भेंट करके उनका स्वागत किया है। कार्यक्रम में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया ने बताया कि आज का यह बड़ा ही शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय जिसमें हम सब शामिल हुए है। आप लोगों ने अपने प्रदेश की बागडोर गऊ सेवकों के हाथ में ही सौंपी है जो भी सेवा आप लोगों के द्वारा पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को दी जाएगी उसके लिए वे निरंतर अग्रसर एवं पूर्ण प्रयासरत रहेंगे। यह बाबा रिद्धनाथ गौशाला बालक प्रदेश में नहीं अपितु पूरे देश में प्रसिद्ध है। समिति के सदस्यों द्वारा महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया को गौमाता की मूर्ति एवं शाल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया गया। महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया ने 1 लाख एक हजार की राशि गऊ माता के चरणों में समर्पित की एवं उसके पश्चात पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा हरियाणा एवं वर्तमान राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि गऊ माता की जितनी अधिक सेवा हम करते है उतनी ही ज्यादा खुशहाली हमारे जीवन में आती है और पूर्ण भाजपा परिवार गौसेवक है जो भी सेवा हमारे जिम्मे गौशाला समिति की तरफ से लगेगी उसको वे राष्ट्र स्तर पहुंचाने का कार्य करेंगे एवं संबोधन के पश्चात राज्यसभा सांसद सुभाष बराला को भी समिति के सदस्यों द्वारा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया एवं सांसद सुभाष बराला ने गऊ माता के चरणों में 11 लाख रुपए की राशि दान हेतु संपर्पित करने का पुण्य कार्य किया। उसके बाद कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के प्रतिनिधि पूर्व चेयरमैन सतबीर ने भी मंत्री की तरफ से पांच लाख रुपए की राशि गऊ माता को भेंट करने की घोषणा की एवं इस मौके पर पूर्व राज्यसभा सांसद जनरल डी पी वत्स,पूर्व मंत्री अनूप धानक,बहादुर सिंह नंगथला,प्रधान महाबीर,कृष्ण सरपंच,सत्यवान,जगदीप रेढ़ू,पल्वेश गुंदली, कुलदीप रेढू,प्रवीण सैनी, डा. देशराज,रामनिवास,पूर्व चेयरमैन पंकज बादल,राजेश पूनिया

गऊ भक्तों की पार्टी को आपने प्रदेश की बागडोर हेतु चुना है : महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया गऊ भक्तों की पार्टी को आपने प्रदेश की बागडोर हेतु चुना है : महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया Reviewed by PSA Live News on 8:43:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.