रांची। विकसित भारत बजट 2025 में मध्यम वर्ग के लिए बड़ी राहत की घोषणा की गई है। इस बजट को लेकर रांची नगर निगम के उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने इसे ऐतिहासिक बताते हुए कहा,
“यह बजट भारत के मध्यम वर्ग के सपनों को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। अब ₹12 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा, और ₹75,000 की मानक कटौती के साथ यह सीमा ₹12.75 लाख तक पहुंच गई है। इससे न केवल लोगों की बचत बढ़ेगी बल्कि उनकी क्रय शक्ति भी मजबूत होगी।”
नई कर व्यवस्था के प्रमुख बिंदु:
• ₹12 लाख तक की आय पर शून्य टैक्स
• ₹75,000 की मानक कटौती (Standard Deduction)
• ₹12.75 लाख तक की आय पर नहीं देना होगा कोई टैक्स
संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री के विकसित भारत के विज़न को मजबूत करता है। उन्होंने आगे कहा, “मध्यम वर्ग देश की रीढ़ है और इस वर्ग को टैक्स राहत देना सरकार के दूरदर्शी दृष्टिकोण को दर्शाता है।”
यह बजट न केवल आर्थिक मजबूती प्रदान करेगा बल्कि देश के हर नागरिक के लिए एक उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा।
कोई टिप्पणी नहीं: