पलामू । झारखंड के पलामू से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जिलाधिकारी शशि रंजन ने एक सख्त कदम उठाते हुए जिले के 149 चिकित्सकों, एक दर्जन से अधिक BDO और CO समेत करीब 500 अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन पर रोक लगा दी है। यह कार्रवाई समय पर कार्यालय में उपस्थित न होने के कारण की गई है।
बताया जा रहा है कि DC शशि रंजन ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि वे सुबह 10:40 बजे तक कार्यालय में पहुंचे। इसके बाद कार्यालय बंद होने के समय 5:00 बजे तक अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। इसके साथ ही बायोमेट्रिक अटेंडेंस को अनिवार्य किया गया था। वेतन की प्रक्रिया भी केवल बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर की जानी थी।लेकिन जब जांच के दौरान बायोमेट्रिक अटेंडेंस के समय का मिलान किया गया। तो उसमें पाया गया कि कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थिति दर्ज नहीं की। इस कारण उनका वेतन रोका गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: