ब्लॉग खोजें

भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने अर्पित की पुष्पांजलि, कहा– “उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक”


 रामगढ़/पतरातु। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने अपने झारखंड दौरे के दौरान पतरातु रिसॉर्ट स्थित आइलैंड पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अनुराधा कुमार भी साथ रहीं।

भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए श्री कुमार ने कहा, “उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का श्रोत है। उन्होंने समाज में जागरूकता, आत्मसम्मान और संघर्ष की भावना को मजबूत किया। आज भी उनके आदर्श हमें न्याय और समानता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।”

इस अवसर पर पतरातु की सुरम्य वादियों में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देना न केवल एक महान स्वतंत्रता सेनानी को स्मरण करना था, बल्कि झारखंड की सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान प्रकट करने का भावपूर्ण प्रतीक भी था।

मुख्य चुनाव आयुक्त का यह भावपूर्ण क्षण न केवल लोकतंत्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता दर्शाता है, बल्कि जनजातीय गौरव और इतिहास को सम्मान देने की दिशा में एक सकारात्मक संदेश भी देता है।

भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने अर्पित की पुष्पांजलि, कहा– “उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक” भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने अर्पित की पुष्पांजलि, कहा– “उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक” Reviewed by PSA Live News on 7:51:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.