रांची। रांची स्थित स्वर्ण भूमि सभागार में एक गरिमामय अभिनंदन समारोह के अंतर्गत लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी का श्री कृष्ण- प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा भी अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। ट्रस्ट के सह संरक्षक विजय कुमार अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी, प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ, सुनील पोद्दार, विष्णु सोनी ने श्री ओम बिरला जी को पुष्प गुच्छ देकर, शाॅल ओढ़ाकर तथा श्री राधा-कृष्ण की प्रतिमा भेंट कर अभिनंदन करते हुए सम्मानित किया। तथा ट्रस्ट द्वारा संचालित विभिन्न जनसेवा कार्यों की जानकारी भी साझा की गई,विशेष रूप से रांची में निर्मित झारखंड की सबसे बड़े श्री राधा-कृष्ण मंदिर की भव्यता एवं दिव्यांग निराश्रितों के लिए सद्गुरु अपना घर आश्रम के कार्यों की जानकारी दी गई। श्री ओम बिरला ने ट्रस्ट द्वारा झारखंड में आध्यात्मिक और सामाजिक क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक कार्यों की सराहना की और ट्रस्ट को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट ने ओम बिरला जी का किया अभिनंदन
Reviewed by PSA Live News
on
1:10:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: