ब्लॉग खोजें

रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा संचालित दोनों अन्नपूर्णा सेवा मे 425 लोगों ने किया भोजन


रांची। 
रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के द्वारा संचालित पुरुलिया रोड स्थित स्वर्णभूमि अन्नपूर्णा सेवा केंद्र मे 215 लोगों ने भोजन प्राप्त किया। आज की इस अन्नपूर्णा सेवा श्रीमती अमृता गुप्ता (अमृता मेटल) के द्वारा प्रायोजित थी। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के द्वारा संचालित पहाड़ी मंदिर रोड स्थित श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर अन्नपूर्णा सेवा में 210 लाभुकों ने भोजन  किया। दोनों अन्नपूर्णा सेवा मे 425 लोगों ने भोजन किया। इस अवसर पर अन्नपूर्णा सेवा के संयोजक सुरेश चंद्र अग्रवाल ने कहा की माता अन्नपूर्णा लोगों को इसी प्रकार सेवा करने की प्रेरणा प्रदान करें और प्रभु की कृपा सदैव सबों के परिवार पर बनी रहे। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए अन्नपूर्णा सेवा निरंतर चलती रहेगी। दोनों अन्नपूर्णा सेवा विगत चार वर्षों से प्रतिदिन निरंतर सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है।

इस अवसर पर- मारवाड़ी सम्मेलन के जिला अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, महामंत्री विनोद कुमार जैन, प्रमोद अग्रवाल, पुरुषोत्तम विजयवर्गीय, प्रदीप नारसरिया,मनोज रुइया, द्वारका प्रसाद अग्रवाल, निर्भय शंकर हरित, सांवरमल बुधिया, संजय सर्राफ,रमेश बंका, सहित कई सदस्य उपस्थित थे। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा कि दोनों अन्नपूर्णा सेवा स्व. सत्यनारायण नारसरिया एवं स्व. शारदा देवी नारसरिया की स्मृति में एवं रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के द्वारा संचालित है।

रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा संचालित दोनों अन्नपूर्णा सेवा मे 425 लोगों ने किया भोजन रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा संचालित दोनों अन्नपूर्णा सेवा मे 425 लोगों ने किया भोजन Reviewed by PSA Live News on 2:58:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.