ब्लॉग खोजें

भाजपा का ‘हर घर तिरंगा’ अभियान: 10 से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा और विशेष कार्यक्रम

प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने दी विस्तृत जानकारी

रांची। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी इस वर्ष भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को भव्य रूप से आयोजित करेगी। इसके तहत 10 से 15 अगस्त तक पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा, स्वच्छता अभियान और विभाजन विभीषिका दिवस जैसे विशेष कार्यक्रमों का आयोजन होगा। यह जानकारी कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने दी।

श्री सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नंद जी प्रसाद, शशांक राज, बबलू भगत और सीमा सिंह को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। तैयारियों को लेकर 3 से 5 अगस्त तक जिलास्तरीय और 6 से 8 अगस्त तक मंडलस्तरीय बैठकें आयोजित होंगी, जिनमें प्रदेश के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

तैयारी बैठकों में शामिल होंगे वरिष्ठ नेता
प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने बताया कि इन कार्यशालाओं में शीर्ष नेतृत्व भी भाग लेगा।

  • प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी 3 अगस्त को रांची महानगर की बैठक में शामिल होंगे।
  • संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह 5 अगस्त को रामगढ़ की बैठक में उपस्थित रहेंगे।
  • सांसद व प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू 3 अगस्त को लोहरदगा में शामिल होंगे।
  • डॉ. प्रदीप वर्मा 3 अगस्त को रांची ग्रामीण जिला की बैठक में भाग लेंगे।
  • मनोज सिंह 4 अगस्त को लातेहार में होंगे।
  • प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद 6 अगस्त को जमशेदपुर महानगर की बैठक में शामिल होंगे।
  • विकास प्रीतम 5 अगस्त को चतरा और 6 अगस्त को गढ़वा में रहेंगे।
  • आरती कुजूर खूंटी की बैठक में शामिल होंगी।
  • बड़ कुंवर गगराई पूर्वी सिंहभूम में रहेंगे।
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी 5 अगस्त को धनबाद महानगर और ग्रामीण की बैठक में शामिल होंगे।

विशेष कार्यक्रमों की रूपरेखा

  • 10 से 14 अगस्त तक प्रत्येक मंडल में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
  • 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं और युद्ध स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
  • 13 से 15 अगस्त तक पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक घर, प्रतिष्ठान और संस्थान पर तिरंगा फहराने का आग्रह करेंगे।
  • 14 अगस्त को पार्टी पूरे प्रदेश में विभाजन विभीषिका दिवस मनाएगी।

श्री मनोज सिंह ने कहा, “‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम और बलिदान की स्मृति को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प है। इस आयोजन से हम आने वाली पीढ़ी को देशभक्ति और एकता का संदेश देंगे।”

भाजपा का ‘हर घर तिरंगा’ अभियान: 10 से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा और विशेष कार्यक्रम भाजपा का ‘हर घर तिरंगा’ अभियान: 10 से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा और विशेष कार्यक्रम Reviewed by PSA Live News on 5:28:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.