ब्लॉग खोजें

ब्रेकिंग न्यूज़ : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी दिल्ली रवाना, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की सेहत पर कड़ी नजर


रांची/देवघर। झारखंड के शिक्षा मंत्री श्री रामदास सोरेन की गंभीर तबीयत को लेकर राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम अलर्ट मोड में है। उनके इलाज की स्थिति का जायज़ा लेने और बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी आज सुबह देवघर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, रामदास सोरेन की हालत नाजुक जरूर है लेकिन फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। दिल्ली के शीर्ष चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों ने जानकारी दी है कि सभी वाइटल पैरामीटर्स लगातार निगरानी में हैं और उपचार की दिशा सकारात्मक बनी हुई है।

विशेष चिकित्सा टीम दिल्ली रवाना

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने झारखंड से डॉक्टरों की एक विशेष टीम दिल्ली भेजी है, ताकि हर परिस्थिति में चिकित्सा सहयोग तुरंत उपलब्ध कराया जा सके। इसके साथ ही, अपोलो चेन्नई से भी हृदय और न्यूरो विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों को दिल्ली बुलाया गया है।

मंत्री की भावनात्मक अपील

दिल्ली रवाना होने से पहले डॉ. अंसारी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा:

> “रामदास सोरेन जी मेरे परम मित्र और झारखंड की राजनीतिक धरोहर हैं। मैं उन्हें स्वस्थ अवस्था में वापस लेकर लौटूंगा। मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूँ कि अफवाहों पर ध्यान न दें और उनकी सलामती के लिए दुआ करें। हम सबकी दुआएं जरूर असर करेंगी।”



अफवाहों से बचने की अपील

राज्य सरकार ने आमजन से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक और प्रमाणित सूचनाओं पर ही भरोसा करें। बिना पुष्टि के किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक खबर फैलाना न केवल अनुचित है, बल्कि इस संवेदनशील समय में पीड़ित परिवार और पूरे राज्य के लिए मानसिक दबाव का कारण भी बन सकता है।

राज्य में चिंता और प्रार्थना का माहौल

शिक्षा मंत्री की तबीयत बिगड़ने की खबर के बाद पूरे झारखंड में चिंता का माहौल है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और आम नागरिक लगातार उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं। राजधानी रांची से लेकर देवघर तक प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया जा रहा है।
ब्रेकिंग न्यूज़ : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी दिल्ली रवाना, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की सेहत पर कड़ी नजर ब्रेकिंग न्यूज़ : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी दिल्ली रवाना, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की सेहत पर कड़ी नजर Reviewed by PSA Live News on 12:40:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.