ब्लॉग खोजें

भाजपा द्वारा "हर घर तिरंगा" एवं तिरंगा यात्रा अभियान की व्यापक तैयारी

 राष्ट्र के गौरव और स्वाभिमान का प्रतिक हैं तिरंगा : मीणा परमार 


हरियाणा/ हिसार (राजेश सलूजा) । 
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने की। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री व "घर-घर तिरंगा" अभियान की जिला प्रभारी मीणा परमार ने कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि यह राष्ट्र की अस्मिता, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। हम तिरंगा यात्रा व घर-घर तिरंगा अभियान के माध्यम से आगामी पीढ़ियों को यह संदेश देना चाहते हैं कि यह तिरंगा अनेक बलिदानों व संघर्षों की विरासत है।


मीणा परमार ने बताया कि 10 अगस्त से 13 अगस्त तक जिले के सभी मंडलों में तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी और 13 अगस्त से 15 अगस्त तक घर-घर तिरंगा फहराने का अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में प्रत्येक बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी और समाज के विभिन्न वर्गों को भी इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा।


उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि भले ही कोई कार्यकर्ता किसी अन्य दल से जुड़ा हो, यदि वह राष्ट्रप्रेम की भावना रखता है तो उसकी भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए। तिरंगा यात्रा के दौरान शहीद स्मारकों की स्वच्छता की जाएगी व महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र को नमन किया जाएगा।


जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड नें यह  जानकारी दी कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर मौन जुलूस निकाला जाएगा तथा विभाजन के समय जान गंवाने वाले लाखों निर्दोष नागरिकों को मौन श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। मीडिया विभाग के सुरेश गोयल धूप वाला नें बताया की इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष व कार्यक्रम जिला प्रभारी संजीव रेवड़ी, सतीश सुरलिया, सुनीता रेद्दू, दीपक अग्रवाल, अशोक मित्तल,  लक्ष्मी गोयल, सुरेंदर सिंह सैनी, एडवोकेट कृष्ण खटाना, राम फल नैन, अमर पातड़, देश बंधु कौशिक, पंकज गुप्ता आदि उपस्थित रहें।

भाजपा द्वारा "हर घर तिरंगा" एवं तिरंगा यात्रा अभियान की व्यापक तैयारी भाजपा द्वारा "हर घर तिरंगा" एवं तिरंगा यात्रा अभियान की व्यापक तैयारी Reviewed by PSA Live News on 7:19:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.