ब्लॉग खोजें

संजीव गंगवा की विशेष उपस्थिति में विपिन लोहिया के प्रतिष्ठान पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा

 कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ किया प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत



भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा हांसी एवं हिसार के प्रवास पर आए हुए थे। जहां उन्होंने अनेकों कार्यक्रमों में शिरकत की एवं उनका अनेकों कार्यकर्ताओं के गृह निवास एवं प्रतिष्ठान पर आगमन भी हुआ। इसी कड़ी में वे बरवाला विधानसभा के गांव ढाणी गारण स्थित युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विपिन लोहिया के प्रतिष्ठान पर पहुंचे। जहां बरवाला विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ी गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से केबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के सुपुत्र संजीव गंगवा सहित जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा हिसार हर्ष बामल,जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा संगठनात्मक जिला हांसी सुखविंदर जाखड़ भी पहुंचे। वहां पहुंचने पर विपिन लोहिया ने बताया कि आज अपने कीमती समय में से प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा अपने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करने पहुंचे है। आज संजीव गंगवा का भी कुशल मार्गदर्शन हम कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ।जिसके लिए हम उनके आभारी है। आज उनसे काफी विषयों पर चर्चा हुई कि कैसे युवा पीढ़ी की राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पूरे रोड मैप के माध्यम से हमारा मार्गदर्शन किया। जिस से सभी कार्यकर्ताओं के कार्य में अत्यधिक गति आएगी।इस अवसर पर जिला आईटी सह प्रमुख कमल हंदूजा,जिला महामंत्री युवा मोर्चा वीरेंद्र महता,मंडल महामंत्री रोशन घनघस,मंडल कोषाध्यक्ष संदीप,जगरूप, डा वेद मेहता,मास्टर नरेन्द्र, डा देशराज,सोनू चोपड़ा,विकास बंसल, अनूप चेयरमैन,सुरेंद्र सिंगला,शुभम मदान,राहुल चोपड़ा,विनोद गिल,मुकेश शर्मा,विनोद चानोत,अनिल ग्रेवाल, महावीर पूनिया मंडल अध्यक्ष, परमिट पूनिया,परवीन उड़ान,सिद्धार्थ जांगड़ा,पवन बेनीवाल सहित अनेकों कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

संजीव गंगवा की विशेष उपस्थिति में विपिन लोहिया के प्रतिष्ठान पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा संजीव गंगवा की विशेष उपस्थिति में विपिन लोहिया के प्रतिष्ठान पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा Reviewed by PSA Live News on 6:53:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.