रांची। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर काली पूजा स्वागत समिति, हरमू रोड की ओर से शनिवार को 1101 नारियल का वितरण किया गया। समिति के सदस्यों ने रांची शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर छठ व्रतियों को श्रीफल भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
समिति के संस्थापक अध्यक्ष प्रेम वर्मा ने बताया कि हर वर्ष छठ महापर्व के दौरान समिति द्वारा सफाई, विद्युत सज्जा, फल वितरण और अन्य सामाजिक सेवाओं का कार्य किया जाता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी समिति के सदस्यों ने घर-घर जाकर नारियल वितरण कर श्रद्धालुओं को छठ की शुभकामनाएं दीं।
यह वितरण कार्यक्रम पुरानी रांची, हरमू रोड, शिव शक्ति नगर, आनंद नगर, किशोरगंज, इरगू टोली और शिवगंज क्षेत्रों में संपन्न हुआ। प्रेम वर्मा ने कहा कि छठ पर्व लोक जीवन की आस्था, अनुशासन और पवित्रता का प्रतीक है। इस मौके पर समाज के सभी वर्गों की भागीदारी इसे एकता का उत्सव बनाती है।
इस अवसर पर समिति के कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे, जिनमें अनिल माथुर, पूर्व पार्षद ओमप्रकाश, चंदन वर्मा, विजय खरे, जोगिंदर प्रजापति, प्राणिक वर्मा, रामू सोनी और ध्रुव प्रजापति शामिल थे। सभी ने मिलकर श्रद्धा और उत्साह के साथ इस सेवा कार्य को सफल बनाया।
समिति ने बताया कि आने वाले वर्षों में भी इसी तरह के सामाजिक और धार्मिक सेवा कार्य जारी रहेंगे, ताकि छठ जैसे लोक पर्व की भावना हर घर तक पहुंचे।
Reviewed by PSA Live News
on
6:20:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: