ब्लॉग खोजें

शिक्षा से राष्ट्र निर्माण' का संदेश: संदीप विश्वविद्यालय में आज़ाद–तिलक जयंती पर आयोजित हुआ प्रेरक संगोष्ठी

 


संवाददाता- सुजीत कुमार मिश्र

     मधुबनी   । संदीप विश्वविद्यालय, के श्री नित्यानंद झा स्कूल ऑफ एजुकेशन सिजौल, मधुबनी में स्वतंत्रता संग्राम के दो महानायक अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद एवं लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को जागृत करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने चंद्रशेखर आज़ाद के अदम्य साहस, त्याग एवं बलिदान तथा लोकमान्य तिलक के स्वराज, शिक्षा और राष्ट्रीय चेतना के विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला । उन्होंने कहा कि "स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा" का उद्घोष आज भी प्रत्येक भारतीय को राष्ट्रहित में समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि *नई शिक्षा नीति-2020* के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त आधार है। विद्यार्थियों को इन महान विभूतियों के जीवन से प्रेरणा लेकर सत्य, साहस, अनुशासन, सेवा और राष्ट्रभक्ति के मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।

     इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि शिक्षा के माध्यम से ज्ञान, चरित्र, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का प्रसार करते हुए विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान दिया जाएगा।

     कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, पदाधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता की तथा दोनों महान स्वतंत्रता सेनानियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

शिक्षा से राष्ट्र निर्माण' का संदेश: संदीप विश्वविद्यालय में आज़ाद–तिलक जयंती पर आयोजित हुआ प्रेरक संगोष्ठी शिक्षा से राष्ट्र निर्माण' का संदेश: संदीप विश्वविद्यालय में आज़ाद–तिलक जयंती पर आयोजित हुआ प्रेरक संगोष्ठी Reviewed by PSA Live News on 2:46:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.