ब्लॉग खोजें

मंत्री सुदिव्य कुमार ने राँची के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण


रांची। 
लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों का जायज़ा लेने हेतु आज माननीय मंत्री श्री सुदिव्य कुमार जी ने राजधानी राँची के विभिन्न छठ घाटों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पूजा की तैयारियों, स्वच्छता व्यवस्था, प्रकाश, सुरक्षा एवं अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और यह सुनिश्चित करने को कहा कि श्रद्धालुओं को छठ पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।


माननीय मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार छठ पर्व के सफल आयोजन और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।


उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा- छठ मइया की कृपा सभी झारखण्डवासियों पर सदा बनी रहे। जय छठी मइया।

मंत्री सुदिव्य कुमार ने राँची के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण मंत्री सुदिव्य कुमार ने राँची के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण Reviewed by PSA Live News on 7:15:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.