सासाराम से आरजेडी उम्मीदवार सत्येंद्र साह को झारखण्ड पुलिस ने किया गिरफ्तार।यह घटनाक्रम तब सामने आया जब सत्येंद्र शाह ने सासाराम अनुमंडल कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया और बाहर निकलते ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। RJD प्रत्याशी सत्येंद्र शाह की गिरफ्तारी का मुख्य कारण झारखण्ड के गढ़वा थाना में दर्ज एक डकैती का पुराना और लंबित मामला बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार,सत्येंद्र शाह एक पुराने मामले में पहले से ही ‘वांछित’ चल रहे थे।नामांकन स्थल पर पहले से ही बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती थी, जिससे यह स्पष्ट होता है कि पुलिस को उनके आगमन की सूचना थी और गिरफ्तारी की योजना पूर्व में ही बना ली गई थी।गिरफ्तारी के बाद रोहतास पुलिस ने स्थानीय थाने में ले जाने के बजाय तुरंत उन्हें झारखण्ड पुलिस की टीम को सौंप दिया।
सासाराम के राजद विधायक को नामांकन के वक्त पुलिस ने किया गिरफ्तार
Reviewed by PSA Live News
on
7:31:00 am
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
7:31:00 am
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: