राँची । राजधानी के बिहार क्लब में आज 63वां चित्रगुप्त पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर भक्तों ने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की। भक्तों में उत्साह और भक्ति का अद्भुत माहौल देखा गया।
चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर झारखंड चित्रगुप्त महापरिवार समाज के लोग भी उपस्थित थे और उन्होंने भगवान की आराधना की। पूजा में भक्तों ने घी और शक्कर से बनी मिठाई, मौसमी फल और अन्य भोग अर्पित किए। इसके अलावा भक्त परिवार और समाज के लोगों के साथ भगवान की आरती में शामिल होकर धार्मिक अनुष्ठानों का आनंद लिया।
बिहार क्लब में चित्रगुप्त पूजा धूमधाम से मनाया गया
Reviewed by PSA Live News
on
7:26:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
7:26:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: