कमांडेंट श्री पवन कुमार के निर्देशन में आरपीएफ सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है। दिनांक 23.10.2025 को ट्रेन संख्या 20408 राजधानी एक्सप्रेस में एस्कॉर्ट ड्यूटी के दौरान आरपीएफ पोस्ट लोहरदगा की टीम द्वारा रेल मदद शिकायत के तहत एक यात्री का खोया हुआ बैंगनी रंग का ट्रॉली बैग कोच अटेंडेंट से बरामद किया गया। शिकायतकर्ता श्री सिद्धार्थ यश, जो ट्रेन संख्या 20408 राजधानी एक्सप्रेस से नई दिल्ली से डाल्टनगंज यात्रा कर रहे थे, ने बताया कि उनका बैग ट्रेन में छूट गया था। यात्री के अनुरोध पर दिनांक 24.10.2025 को गढ़वा रोड स्टेशन पर उनकी पहचान सत्यापित कर बैग उन्हें सुपुर्द किया गया।
इस कार्य में योगदान देने वाले स्टाफ:
एएसआई एस असीमुद्दीन
स्टाफ मुन्ना महतो, धर्मेंद्र कुमार और शिवदत्त कुमार
आरपीएफ लोहरदगा ने ईमानदारी का परिचय देते हुए एक यात्री का खोया हुआ सामान वापस लौटाया
Reviewed by PSA Live News
on
7:44:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
7:44:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: