रांची। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य निर्वाचन आयुक्त झारखंड, श्रीमती अलका तिवारी ने शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान दोनों के बीच राज्य में चुनाव प्रणाली को और अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुचारु बनाने से संबंधित विषयों पर सामान्य चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने श्रीमती तिवारी को राज्य निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारियों के निर्वहन में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
श्रीमती अलका तिवारी हाल ही में झारखंड की नई राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त हुई हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वह अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि उनके अनुभव और प्रशासनिक दक्षता से राज्य में स्थानीय निकायों और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ता प्राप्त होगी।
यह भेंट पूरी तरह शिष्टाचार मुलाकात थी, जिसमें राज्य के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में आयोग की भूमिका पर भी सकारात्मक संवाद हुआ।
Reviewed by PSA Live News
on
4:44:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: