रांची : राजधानी में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। वेज की जगह नॉन वेज पार्सल होने पर दुकान के संचालक को गोली मार दी। मामला कांके थाना क्षेत्र के चौपाटी रेस्टुरेंट की है। मालिक विजय बैठा को अभिषेक नामक आरोपी ने गोली मार दी। मृतक अभिषेक भिट्ठा बस्ती का रहने वाला था। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। इधर, घटना के बाद डीएसपी अमर पांडेय, थाना प्रभारी समेत कई
पदाधिकारी जांच करने पहुंचे है।
बिरयानी में वेज की जगह हो गया था नॉन वेज पार्सल
जानकारी के अनुसार अभिषेक नाम युवक वेज बिरयानी पैक करवा कर घर चला गया। घर मे नॉन वेज बिरयानी देखा तो कॉल कर चौपाटी के संचालक विजय बैठा से बकझक किया। इसके बाद देर रात दुकान पहुंचा और फिर से भकझक करने लगा और इसी दौरान उसने विजय बैठा को गोली मार दिया। घटना के वक्त सभी स्टाफ ग्राहकों को खाना खिलाने में लगे थे। गोली मारने के बाद आरोपी अभिषेक मौके से भाग गया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। धर पकड़ के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।
Reviewed by PSA Live News
on
7:28:00 am
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: