रांची । श्री श्याम परिवार, रांची द्वारा आयोजित तीन दिवसीय श्री श्याम निशान अमृत महोत्सव 2026 की घोषणा की गई है। यह महोत्सव 30, 31 जनवरी एवं 01 फरवरी 2026 को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर एवं दुर्गाबाड़ी, मेन रोड, रांची में आयोजित किया जाएगा।
महोत्सव के संयोजक के रूप में श्री पवन लोहिया एवं सह-संयोजक के रूप में श्री पवन जालान एवं श्री पंकज मटोलिया को नियुक्त किया गया है। अध्यक्ष श्री श्रवन जालान एवं महामंत्री श्री मंटू जालान ने कार्य समिति का गठन किया है।इस अवसर पर महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया गया, जिसमें कमल जालान, पवन लोहिया, निरंजन लाल तोदी, पवन शर्मा, राजेश शर्मा, विमल झनझुनवाला, मुकेश दिनोदिया, रोहित चांगल, राजेश जालान आदि सदस्य उपस्थित थे।
श्री जयदीप राज ने बताया कि प्रभु श्री श्याम के आशीर्वाद से श्री पवन लोहिया के सानिध्य में श्री श्याम परिवार अपना श्री श्याम निशान अमृत महोत्सव 2026 खूब हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
श्री श्याम परिवार, रांची द्वारा आयोजित तीन दिवसीय श्री श्याम निशान अमृत महोत्सव 2026 की घोषणा
Reviewed by PSA Live News
on
9:41:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
9:41:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: