ब्लॉग खोजें

श्री चैती दुर्गा मंदिर, भुताहा तालाब से निकली भव्य कलश यात्रा, दसवां वार्षिकोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ शुरू


रांची।
राजधानी रांची के भुताहा तालाब स्थित श्री चैती दुर्गा मंदिर का दसवां वार्षिक उत्सव गुरुवार, 29 जनवरी 2026 को भक्तिभाव और धार्मिक उल्लास के साथ प्रारंभ हुआ। महोत्सव के पहले दिन तड़के सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

सुबह 5:30 बजे विधिवत माता का पट खोला गया, जिसके बाद 7:30 बजे विशेष आरती संपन्न हुई। इसके पश्चात सुबह 9:30 बजे गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

कलश यात्रा में 501 महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर भाग लिया। यात्रा महावीर चौक, गांधी चौक, शहीद चौक, सुभाष चौक होते हुए त्रिकोण हवन कुंड पहुंची, जहां विधिवत जलाभिषेक कर कलशों में पवित्र जल भरा गया। इसके बाद यात्रा कचहरी रोड, जयपाल सिंह स्टेडियम होते हुए पुनः श्री चैती दुर्गा मंदिर प्रांगण पहुंची।

मंदिर परिसर पहुंचने पर कलश लेकर आ रही महिलाओं का मंदिर के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। पूरे मार्ग में “जय माता दी” के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।

पंडित सुभाष चंद्र मिश्रा जी के आचार्यत्व में गौरी पूजन, वेदी पूजन, आरती एवं पुष्पांजलि संपन्न हुई। तत्पश्चात भक्तों के बीच भोग प्रसाद का वितरण किया गया।

🔹 तीन दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा

➡️ दूसरा दिन (शुक्रवार) – सुबह 9 बजे माता का महा स्नान, दुर्गा अष्टमी पाठ, आरती एवं पुष्पांजलि।

➡️ तीसरा दिन (शनिवार) – दोपहर 1 बजे से विशाल महाभंडारा एवं शाम 6:30 बजे महाआरती।

इस अवसर पर श्री किशोर साहू, राजकुमार गुप्ता, रमेश सिंह, शंकर दुबे, उदय साहू, गोपाल पारिक, रवि कुमार (पिंकू), संजय सिंह (लल्लू सिंह), राजू चौरसिया, सतीश सिंह, नमन भारतीय, संजय तिवारी, राहुल रजक, मुकेश सिंह, करण सिंह, मोहित रजक, अभिषेक रजक, अर्जुन सिंह, आशीष रजक, आकाश रजक, रोहन सिंह, सौरव रजक, आयुष रजक, प्रियांशु वर्मा, शेखर रजक, विक्की वर्मा, प्रिंस सिंह, आयुष सिंह, अमित वर्मा, अंकित वर्मा, अंकुश वर्मा, हर्ष रजक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

वहीं महिलाओं में मीनू देवी, अंजना देवी, अनीता देवी, रिमझिम, इशिका, कृती, सीमा देवी, सुधा देवी, मंजू कुमारी, किरण देवी सहित सैकड़ों मातृशक्तियों ने उत्सव को ऐतिहासिक रूप दिया।

 श्री चैती दुर्गा मंदिर का यह दसवां वार्षिकोत्सव रांची के धार्मिक और सांस्कृतिक जीवन में श्रद्धा, एकता और आस्था का अनुपम उदाहरण बना।

श्री चैती दुर्गा मंदिर, भुताहा तालाब से निकली भव्य कलश यात्रा, दसवां वार्षिकोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ शुरू श्री चैती दुर्गा मंदिर, भुताहा तालाब से निकली भव्य कलश यात्रा, दसवां वार्षिकोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ शुरू Reviewed by PSA Live News on 1:12:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.