सामाजिक समरसता ही एक सुदृढ़ समाज की रचना करती है :- कृष्ण (विभाग कार्यवाह,हिसार)
हरियाणा/हिसार (राजेश सलूजा) बरवाला नगर की भगतसिंह बस्ती के वार्ड नंबर 19, स्थित न्यू पार्क में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य तौर पर सन्त अमरदास जी महाराज, सचिदानन्द जी महाराज,संत प्रहलाद नाथ जी महाराज, सन्त कमल नाथ जी महाराज, व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हिसार विभाग के कार्यवाह श्रीमान कृष्ण जी का सान्निध्य मिला। इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर बिन्दर दनोदा जी ( हरयाणवी कलाकार ) पहुंचे थे ! कार्यक्रम का कुशल संचालन इंदरजीत शेखावत ने किया ।
कार्यक्रम के आरम्भ में बरवाला नगर परिषद के दौ सफाई कर्मचारी द्वारा दीप प्रज्वलित करके माँ भारती को पुष्प अर्पित किये गए।ओर समाजिक समरसता की मिसाल पेश की उसके बाद कार्यक्रम में आये हुए सन्तों का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के आरम्भ में अपने संबोधन में सन्त अमरदास जी महाराज ने बताया कि हमारे देश में भाषाएं अलग हो सकती है, परंपराएँ भिन्न हो सकती हैं, पूजा- पद्धतियां और जीवन शैली अलग हो सकती हैं, परंतु मूल सत्य और मानवीय मूल्य एक ही रहते हैं। इसी भावना का व्यापक स्वरूप ही हिंदुत्व है। जो भारत को अपनी मातृभूमि और पितृभूमि मानता है, इसकी संस्कृति, परंपरा, जीवनशैली और मूल्यों का आदर करता है, उसकी पूजा-पद्धति चाहे कोई भी हो, पर उसकी आत्मा हिंदू है। हिंदुत्व हमें सिखाता है कि हम सब एक हैं, हमारी विविधताएँ ही हमारी शक्ति हैं और हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार देवभूमि के मूल स्वरूप को बनाये रखने लिए निरंतर कार्य कर रही है। सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून, दंगारोधी कानून के साथ ही ऑपरेशन कालनेमी के माध्यम से सनातन धर्म को बदनाम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। देश में सबसे पहले UCC लागू कर सभी को समान अधिकार देना हो, मदरसा बोर्ड को खत्म कर सभी संप्रदायों के बच्चों के लिए राज्य में समान शिक्षा व्यवस्था की नींव डालनी हो या फिर राज्य में “हिन्दू स्टडी सेंटर" बनाकर सनातन हिंदू संस्कृति के विभिन्न विषयों में शोध करने वाले युवाओं की सहायता करनी हो, हर क्षेत्र में कार्य किये जा रहे हैं। संत प्रहलाद नाथ जी ने पंच परिवर्तन कुटुम्ब प्रबोधन,स्व का बोध,पर्यावरण संरक्षण,समाजिक समरसता,नागरिक कर्तव्य पर प्रकाश डाला।
विभाग कार्यवाह श्रीमान कृष्ण जी ने अपने संबोधन में बताया कि यह उनके लिए गर्व का विषय है कि वे विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन से जुड़े हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने 100 वर्षों में देश के सांस्कृतिक मूल्यों को पुनर्जीवित कर राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन के हृदय में सशक्त रूप से स्थापित करने का कार्य भी किया है। शिक्षा, कृषि, ग्राम विकास, समाज कल्याण, महिला सशक्तिकरण, आदिवासी उत्थान, सेवा कार्य, कला और विज्ञान ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जहाँ संघ के स्वयंसेवकों ने निस्वार्थ भाव से योगदान न दिया हो।
उन्होंने कहा कि भारत विविधताओं से भरा हुआ देश है। यहां भाषा, संस्कृति, जाति और क्षेत्र के आधार पर अनेकों भिन्नताएँ हैं। लेकिन इन सबके बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने हमेशा भेदभाव से ऊपर उठकर भारत की एकात्मता को मजबूत किया है और जन-जन में एक भारत - श्रेष्ठ भारत की भावना जगाई है।
कार्यक्रम में हुए अन्य संतों ओर अतिथियों ने भी हिंदुओं संस्कृति को बढ़ावा देने, हिंदुओं को हर त्यौहार मनाने व आपसी भाईचारे का संदेश दिया ।
कार्यक्रम के बीच में भारती विधा मंदिर स्कूल द्वारा सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गई।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर बिन्दर दनोदा ने अपनी गायन की शानदार प्रस्तुति दी ओर गायन के माध्यम से हिन्दुओ की प्रेरित किया बिन्दर दनौदाकी प्रस्तुति परआये हुए लोग राम व शिव शंकर के भजनो पर नाचने लगे जिसने कार्यक्रम मे चार चांद लगाने का काम किया। सम्मेलन में हिंदू एकता का स्वर गूंजा। उन्होंने हिंदू धर्म, संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि हिंदू सनातन के बिना भारत की कल्पना नहीं की जा सकती और इस तथ्य को पूरा विश्व स्वीकार करता है। उन्होंने कहा कि बिना सत्संग के विवेक नहीं होता और यह राम के बिना संभव नहीं है। उनका कहना था कि ईश्वर भी शक्तिशाली और संगठित लोगों की सहायता करते हैं।रंगोली बनाने वाली बहनो को सम्मानित किया गया कार्यक्रम के अंत मे सबको हल्वे का प्रसाद ओर दाल रोटी का लंगर खाने को मिला ।इस कार्यक्रम मे सिंगल यूज प्लास्टिक देखने को भी नही मिली जो समाज के लिए बहुत अच्छी पहल थी इस अवसर पर इस कार्यक्रम की आयोजन कमेटी के संयोजक जिले सिंह जाखड,डाकटर राम भगत,रणजीत वर्मा,पवन राणोलिया,डाकटर महेंद्र सोनी,पवन शर्मा,शालिक राम मिश्रा,हरियाणा स्टाफ सलेक्शन के सदस्य साधुराम जाखड,रामकेश दलाल,जिला कार्यवाह सुरेश कुमार,राहुल पुनिया,कुश शर्मा,तारा चंद नलवा वाइस-चेयरमैन नगर परिषद बरवाला,राकेश गर्ग,महेश शर्मा,पार्षद अनूप सैनी,राधेश्याम गुन्दली पार्षद,राहुल सोनी,राजन चावला,सोनू चोपडा,सुनीता जाखड,सुमन नलवा,अर्चना भारद्वाज,मंजू सोनी,सुनीता जांगडा,सुनेना सलूजा,गीता,सरोज सोनी,राथा कौशिक,बेबी चौहान,सुनेना भादड,सोनिया,ओमपति सोनी,सोनिया अरोडा,मोनिका परोचे,विपन सोनी,दिनेश सैनी,योगेन्द्र नायक,पंडित राम भगत,राज वर्मा,दवेन्द्र भट्ट,विजय बागड़ी,ऋषि पार्षद अरूण कुमार,प्रविन्द्र भादड,विक्की वाल्मीकि,सन्नी गोगलिया,जगरूप धरौदी,महावीर भट्ट,गौरव हाण्डा,देशराज मोर्या,अनिल चौहान,संदीप वर्मा,धर्मपाल प्रजापति आदि सैकड़ो लोग शामिल हुए।
Reviewed by PSA Live News
on
5:47:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: