मोहाली जिला प्रधान ज्योतिष आचार्य सरदार बख्शीश सिंह बावा बोले – पार्थ दादा पवार के आगमन से पंजाब में पार्टी को मिलेगा नया जोश
हरियाणा/हिसार (राजेश सलूजा): राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य एवं वरिष्ठ नेता स्वर्गीय अजितदादा पवार के सुपुत्र पार्थ दादा पवार के प्रस्तावित पंजाब दौरे को लेकर पार्टी संगठन में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में पंजाब–चंडीगढ़ राज्य पर्यवेक्षक मतीन कामले की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक में पार्थ दादा पवार के पंजाब आगमन को ऐतिहासिक और संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए उनके स्वागत की व्यापक रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही पार्टी संगठन को मजबूत बनाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में श्रीमती रईसा कामले, एनसीपी पंजाब प्रधान सरबजीत सिंह गोल्डी, एनवायसी युवा पंजाब प्रधान आकाशदीप सिंह, प्रदेश महामंत्री चंद्र शेखर, एडवोकेट सब्रावाल (प्रदेश महामंत्री), युवा एनवाईसी सेल के प्रदेश सचिव लवप्रीत भल्ला, मोहाली जिला प्रधान ज्योतिष आचार्य सरदार बख्शीश सिंह बावा, महिला राज्य उप-प्रधान श्रीमती मयूरी, मोहाली जिला महिला सेल अध्यक्षा श्रीमती मनिंदर कौर, हल्का इंचार्ज श्रीमती रीटा, मोहाली इंडस्ट्रियल एरिया के प्रधान बलजीत सिंह, चंडीगढ़ से श्रीमती ज्योत्सना और निशा चव्हाण सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। इसी कड़ी में श्री राकेश उर्फ बॉबी अरोड़ा को रूपनगर जिला प्रधान नियुक्त किया गया। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जिले में पार्टी संगठन को नई गति मिलेगी।
बैठक में पार्थ दादा पवार के प्रस्तावित पंजाब दौरे के दौरान आयोजित होने वाले स्वागत कार्यक्रमों, कार्यकर्ता सम्मेलनों और जनसंपर्क गतिविधियों को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। पार्टी नेतृत्व की ओर से विभिन्न पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं, ताकि कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाया जा सके।
इस अवसर पर मोहाली जिला प्रधान ज्योतिष आचार्य सरदार बख्शीश सिंह बावा ने कहा कि पार्थ दादा पवार के पंजाब आगमन से पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन से प्रदेश में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की जनाधार बढ़ाने की दिशा में भी सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
बैठक के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
पार्टी नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि पार्थ दादा पवार का यह दौरा पंजाब में एनसीपी के संगठनात्मक विस्तार के लिए एक नई शुरुआत साबित होगा।
Reviewed by PSA Live News
on
7:32:00 am
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: