ब्लॉग खोजें

दरभंगा पुलिस की कार्रवाई: 28 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक गिरफ्तार, बाइक जब्त


दरभंगा, 22
अप्रैल 2026: जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, सेवन एवं परिवहन के खिलाफ दरभंगा पुलिस का विशेष समकालीन अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में एपीएम (अशोक पेपर मिल) थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एपीएम थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई। इस दौरान अमीन सहनी, पिता लक्ष्मण सहनी, निवासी दीघरा, थाना अशोक पेपर मिल, जिला दरभंगा को एक मोटरसाइकिल पर लदे 28 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। मौके से शराब के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अवैध रूप से तैयार की गई चुलाई शराब को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने की फिराक में था। समय रहते की गई इस कार्रवाई से अवैध शराब की आपूर्ति को रोकने में सफलता मिली है।

एपीएम थाना में आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है।

दरभंगा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे शराबबंदी कानून को सफल बनाने में सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने साफ किया है कि जिले में शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  

दरभंगा पुलिस की कार्रवाई: 28 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक गिरफ्तार, बाइक जब्त दरभंगा पुलिस की कार्रवाई: 28 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक गिरफ्तार, बाइक जब्त Reviewed by PSA Live News on 10:26:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.