ब्लॉग खोजें

विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल को,स्वस्थ जीवन की दिशा में वैश्विक संकल्प

स्वास्थ्य ही जीवन का सबसे बड़ा धन है यदि व्यक्ति स्वस्थ नहीं तो वह जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफल नहीं: संजय सर्राफ

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य सह झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा है कि हर वर्ष 7 अप्रैल को विश्वभर में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए वैश्विक स्तर पर प्रयासों को बढ़ावा देना है। यह दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ)की स्थापना दिवस के रूप में भी मनाया जाता है, जिसकी स्थापना 7 अप्रैल 1948 को हुई थी। विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ जीवन जीने का अधिकार मिले। आज भी दुनिया के कई हिस्सों में लोग बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित हैं। ऐसे में यह दिवस सरकारों, संस्थाओं और समाज को यह संदेश देता है कि स्वास्थ्य केवल व्यक्तिगत विषय नहीं, बल्कि एक वैश्विक जिम्मेदारी है।हर वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस की एक विशेष थीम  निर्धारित की जाती है, जो किसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मुद्दे पर केंद्रित हो जिससे आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित और स्वस्थ बनाया जा सके, इस वर्ष का थीम है-स्वास्थ्य के लिए एकजुट, विज्ञान के साथ खड़े रहे, यह विशेष स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने के लिए विज्ञान आधारित दृष्टिकोण साक्ष्यो पर आधारित नीतियों और वैश्विक सहयोग के महत्व को उजागर करता है,यह थीम लोगों को विज्ञान के समर्थन में एकजुट होने का संदेश देती है। इसका उद्देश्य यह दिखाना है कि वैज्ञानिक सहयोग, अनुसंधान और वैश्विक साझेदारी के माध्यम से मानव, पशु, पर्यावरण और पूरे ग्रह के स्वास्थ्य की बेहतर सुरक्षा की जा सकती है।विश्व स्वास्थ्य दिवस की महत्ता कई दृष्टिकोणों से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह दिवस हमें याद दिलाता है कि स्वास्थ्य ही जीवन का सबसे बड़ा धन है। यदि व्यक्ति स्वस्थ नहीं है, तो वह जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त नहीं कर सकता। इस दिन विभिन्न देशों में स्वास्थ्य शिविर, जागरूकता रैलियां, सेमिनार, टीकाकरण अभियान और स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।इसके अलावा, यह दिवस हमें यह भी प्रेरित करता है कि हम अपनी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव लाएं। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, स्वच्छता और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है। आज के आधुनिक जीवन में बढ़ते तनाव, अनियमित खान-पान और प्रदूषण के कारण अनेक बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में विश्व स्वास्थ्य दिवस हमें सचेत करता है कि हम समय रहते अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग हो जाएं।भारत जैसे विशाल देश में, जहां जनसंख्या अधिक है, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाना एक बड़ी चुनौती है। सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं, जैसे आयुष्मान भारत योजना, जो गरीब और जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करती है। ऐसे प्रयासों को सफल बनाने में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है।अंततः विश्व स्वास्थ्य दिवस केवल एक दिन नहीं, बल्कि एक अभियान है, जो हमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संदेश देता है। यदि हम सभी मिलकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें, तो एक स्वस्थ, समृद्ध और खुशहाल समाज का निर्माण संभव है।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल को,स्वस्थ जीवन की दिशा में वैश्विक संकल्प विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल को,स्वस्थ जीवन की दिशा में वैश्विक संकल्प Reviewed by PSA Live News on 2:30:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.