ब्लॉग खोजें

मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ने पुनौरा धाम मंदिर निर्माण की समीक्षा की, सीमा सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण पर महत्वपूर्ण निर्देश दिए

 


सीतामढ़ी । 
बिहार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत और पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार आज पुनौरा धाम मंदिर पहुंचे, जहाँ उन्होंने मंदिर निर्माण से संबंधित कार्यों का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान, मंदिर परिसर स्थित सभाकक्ष में मंदिर निर्माण एवं परिसर के समग्र विकास के लिए एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यटन विभाग के वरीय अधिकारियों और अभियंताओं ने भी भाग लिया।

मुख्य सचिव ने मंदिर निर्माण कार्य को समयबद्ध और गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए पूरा करने का निर्देश दिया। इस दौरान, संबंधित एजेंसी ने पीपीटी के माध्यम से मंदिर निर्माण की अद्यतन प्रगति की जानकारी मुख्य सचिव महोदय को दी।

इसके बाद, मुख्य सचिव और डीजीपी महोदय ने फरवरी माह में भारत-नेपाल सीमावर्ती इलाके से संबंधित माननीय गृह मंत्री, भारत सरकार द्वारा आयोजित समीक्षात्मक बैठक के आलोक में एक विस्तृत समीक्षा की। बैठक में मुख्य सचिव महोदय और डीजीपी महोदय ने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित नो मैन्स लैंड में अतिक्रमण को हटाने, अंतरराष्ट्रीय सीमा से 15 किलोमीटर के भीतर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे हटाने और साइबर अपराध सहित जाली भारतीय मुद्रा के मामलों पर सख्त निर्देश दिए।

इसके अलावा, Mule खाते, फर्जी कंपनियों के फैलने और मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित मामलों की जांच के लिए त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया गया। मुख्य सचिव और डीजीपी महोदय ने मादक पदार्थों के तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए एनडीपीएस एक्ट को कड़ाई से लागू करने का आदेश दिया और इसके लिए व्यापक अभियान चलाने की बात कही।

बैठक में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अरविंद कुमार चौधरी, डीजी स्पेशल ब्रांच & एसटीएफ श्री कुंदन कृष्णन, प्रमंडलीय आयुक्त श्री गिरिवर दयाल सिंह, सचिव पर्यटन विभाग डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे, विशेष सचिव गृह विभाग श्रीमती के एस अनुपम, पुलिस उप महानिरीक्षक तिरहुत रेंज श्री चंदन कुमार कुशवाहा, जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री रिची पांडे, पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी श्री अमित रंजन, डीडीसी संदीप कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

यह बैठक राज्य के सुरक्षा और विकास कार्यों में गति लाने के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ने पुनौरा धाम मंदिर निर्माण की समीक्षा की, सीमा सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण पर महत्वपूर्ण निर्देश दिए मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ने पुनौरा धाम मंदिर निर्माण की समीक्षा की, सीमा सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण पर महत्वपूर्ण निर्देश दिए Reviewed by PSA Live News on 9:49:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.