ब्लॉग खोजें

विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने किया आह्वान

मधुबनी से ब्यूरो प्रमुख आलोक कुमार झा की रिपोर्ट।


विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मधुबनी के जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने जिलेवासियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने और प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी से ही स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण का निर्माण संभव है।

जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने, जल स्रोतों के संरक्षण के लिए जागरूक रहने तथा पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन, बढ़ता प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन मानव जीवन के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। ऐसे में पेड़-पौधों का संरक्षण और नए पौधों का रोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि नदियों, तालाबों, पोखरों और अन्य जल स्रोतों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। साथ ही प्लास्टिक और अन्य प्रदूषणकारी वस्तुओं के उपयोग को कम कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प ले, तो आने वाले वर्षों में पर्यावरणीय संतुलन को मजबूत बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों से पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का रूप देने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति की रक्षा ही मानव जीवन की सुरक्षा का आधार है और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता ही सतत विकास का सबसे प्रभावी माध्यम है।

विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने किया आह्वान विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने किया आह्वान Reviewed by PSA Live News on 1:22:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.