हिसार/बरवाला राजेश सलूजा। दृढ़ इच्छाशक्ति, अथक मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर हिसार के होनहार पैरा खिलाड़ी अमन राणा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित थ्रोबॉल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे हिसार जिले और हरियाणा प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। अमन की इस उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो कोई भी शारीरिक चुनौती सफलता के मार्ग में बाधा नहीं बन सकती।
अमन राणा लंबे समय से खेलों के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए लगातार अभ्यास और अनुशासित जीवनशैली के माध्यम से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता आज हजारों युवाओं और दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। कांस्य पदक जीतने के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर है तथा विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
इस उपलब्धि पर भाजपा बरवाला मंडल के मीडिया प्रभारी राजेश सलूजा ने अमन राणा को बधाई देते हुए कहा कि अमन ने अपनी मेहनत और लगन से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी यह सफलता युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करेगी तथा समाज में सकारात्मक संदेश देगी।
वहीं नगरपालिका बरवाला के चेयरमैन रमेश बैटरीवाला ने अमन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे खिलाड़ी समाज की अमूल्य धरोहर होते हैं। अमन ने अपने प्रदर्शन से यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी भी चुनौती से बड़ी होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में अमन देश के लिए और भी बड़े पदक जीतेंगे।
हिंदी प्रवक्ता सुमन सलूजा ने अमन राणा की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अमन का संघर्ष, समर्पण और आत्मविश्वास विद्यार्थियों तथा युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि कठिनाइयों के बावजूद निरंतर प्रयास करने वालों को सफलता अवश्य मिलती है और अमन इसका जीवंत उदाहरण हैं।
भाजपा जिला आईटी सह प्रमुख कमल हंदुजा ने भी अमन को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि अमन जैसे खिलाड़ी नई पीढ़ी को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं तथा खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।
कृष्ण सलूजा ने अमन राणा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और संघर्ष हर व्यक्ति के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अमन भविष्य में और अधिक उपलब्धियां हासिल कर देश का नाम विश्व पटल पर चमकाएंगे।
अमन राणा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, प्रशिक्षकों, सहयोगियों और शुभचिंतकों को दिया। अमन ने कहा उसके पिता धर्मबीर की मेहनत से ये मुकाम हासिल किया है, ह पदक उनके लिए केवल एक उपलब्धि नहीं बल्कि आगे बढ़ने की प्रेरणा है। उनका लक्ष्य आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना है।
क्षेत्र के लोगों ने अमन राणा की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे खिलाड़ी समाज में आत्मविश्वास, साहस और संघर्ष की भावना को मजबूत करते हैं। अमन की सफलता ने यह संदेश दिया है कि सच्ची लगन, मेहनत और दृढ़ संकल्प के सामने कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती।
Reviewed by PSA Live News
on
5:18:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: